{"_id":"6062f1dd8ebc3e58ff4630aa","slug":"drama-autumn-is-the-story-of-broken-dreams","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनव थियेटर नाट्य उत्सव: टूटे सपनों की कहनी है नाटक ‘पतझड़’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनव थियेटर नाट्य उत्सव: टूटे सपनों की कहनी है नाटक ‘पतझड़’
Tue, 30 Mar 2021 03:09 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 30 Mar 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
पतझड़ नाटक अभिनव थियेटर
- फोटो : अमर उजाला
वार्षिक नाट्यउत्सव के तहत अभिनव थियेटर में हिंदी नाटक ‘पतझड़’ का मंचन किया गया। एमएम अजर आलम द्वारा अनुवादित और गुरमीत जम्वाल निर्देशित नाटक में टूटे सपनों की कहानी को दिखाया गया है। कलाकारों ने नाटक का जीवंत मंचन किया। यह नाटक टेनेसी विलियम्स की द ग्लास मैनेजरी पर आधारित एक ऐसे परिवार की कहानी है जिसमें परिवार का मुखिया जिम्मेदारियों से विमुख हो जाता है। पतझड़ नाटक की कहानी देश के असंख्य मध्यमवर्गीय परिवारों की इच्छाएं, आकांक्षाएं और आशाओं की कहानी है, जो पतझड़ के पत्तों की तरह झड़ जाती हैं और फिर जीवन में बचा रहता है असंतोष।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब एक कनाल में भी लगेगा सेब, अखरोट और चेरी का बाग
विज्ञापन
नाटक में एक छोटे परिवार को दिखाया गया, जिसमें अमांडा, उसका बेटा टॉम और बेटी लॉरा रहती है। पूरा परिवार टॉम की कमाई पर निर्भर होता है। टॉम परिवार का अच्छा पालन पोषण भी चाहता है, लेकिन उसके अपने भी सपने हैं, जिनको पूरा करने को लेकर उत्साहित रहता है। टॉम अपने पिता के नक्शे कदमों पर चलते हुए घर छोड़कर चला जाता है। कई वर्ष पहले उसके पिता ने भी घर छोड़ दिया था। नाटक में दिखाया टॉम की मां घर को सहजने की कोशिश करती है, लेकिन तमात कोशिशों के बाद वह असफल हो जाती है।
विज्ञापन