फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drabu's 'maiden budget' for common man

आम आदमी के लिए होगा द्राबू का ‘मेडन बजट’

Fri, 06 Mar 2015 12:01 AM IST
Updated Fri, 06 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
drabu's 'maiden budget' for common man

रियासत के नवनियुक्त वित्त मंत्री और जानेमाने अर्थशास्त्री डॉ. हसीब द्राबू का ‘मेडन बजट’ आम आदमी के लिए होगा। पहले ही बजट से लोगों के दिलों में बसने के लिए द्राबू ने अपने विभाग के अफसरों को बाकायदा दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि बजट मानवीय दृष्टिकोण वाला होना चाहिए, ताकि उसे आम आदमी समझ सके और उसकी सराहना करे।

विज्ञापन


वित्तीय मामलों के अनुभवी द्राबू ने अफसरों को निर्देश दिए कि वह बजट बनाने के दौरान ‘अंकों के खेल’ से आगे बढ़कर सोचें और मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि वह लोगों के दिलों को छू सके। साथ ही अवाम को यह समझने में आसानी हो कि सरकार उनके लिए क्या करने जा रही है।
विज्ञापन


बजट को प्रभावशाली बनाने के लिए डॉ. द्राबू ने पहले ही दिन सचिवालय में वित्त विभाग के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया और उनसे बजट पर गहन चर्चा की। इतना ही नहीं, उन्होंने रियासत की अर्थिक स्थिति जानने के लिए प्रधान सचिव (वित्त विभाग) बीबी व्यास और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बजट व अगले वित्तीय वर्ष की योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फास्ट ट्रेजरी के लिए बनेगी प्रणाली

drabu's 'maiden budget' for common man

लुभावने बजट को लेकर उनकी उत्सुकता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कहा, ‘मैं आम लोगों की बुद्धिमता पर कब्जा करना चाहता हूं।

इसे और ज्यादा नवीनतम और संवेदनशीलता के साथ देखा जाना चाहिए।’ द्राबू ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। मेरा प्रयास रियासत के आर्थिक ढांचे को मजबूत करना होगा।’

ट्रेजरी में भुगतान में होने वाले देरी से डॉ. द्राबू पहले से ही अवगत हैं। यही कारण है कि उन्होंने अफसरों के साथ अपनी पहली बैठक में ही ट्रेजरी की कार्यप्रणाली तेज करने के लिए नियमों में फेरबदल करने का संकेत दिया। द्राबू ने कहा कि ट्रेजरी को जल्द भुगतान के लिए सक्षम बनाने के लिए नई प्रणाली विकसित की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed