फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Do not worry everything will be normal Rahul gandhi consoles school children in Poonch

गोलाबारी से टूटे घर...नम आंखें और दर्द: पुंछ की जमीनी हकीकत देख बच्चों से बोले राहुल- डरो मत सब ठीक हो जाएगा

Sat, 24 May 2025 09:20 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Sat, 24 May 2025 09:20 PM IST
सार

Rahul Gandhi Poonch Visit: पुंछ में राहुल गांधी ने एक स्कूल का दौरा किया और पाकिस्तान की सीमा पार से हो रही गोलाबारी से प्रभावित छात्रों से बातचीत की।

विज्ञापन
Do not worry everything will be normal Rahul gandhi consoles school children in Poonch
पुंछ में बच्चों से मिले राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हमें बांटने और तोड़ने की कोशिश करने वाले कभी सफल नहीं होंगे। ऐसी ताकतों को एकजुट रहकर और डटकर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुंछ में देशभक्त परिवार हर बार जंग का सबसे बड़ा बोझ साहस और गरिमा से उठाते हैं। उनके हौसले को सलाम है। राहुल गांधी शनिवार को पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित जम्मू संभाग के पुंछ जिले में दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने कहा कि पुंछ में हर धर्म के लोग साथ मिलकर रहते हैं। वह पाकिस्तानी हमले से प्रभावित मंदिर, गुरुद्वारा और मदरसे में गए। उन्होंने कहा कि यही पुंछ है, हिंदुस्तान है, जहां सौहार्द है, एकता और देश प्रेम है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन से मुलाकात की है। टूटे मकान, बिखरा सामान, नम आंखें और हर कोने में अपनों को खोने की दर्द भरी दास्तान यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पुंछ इलाके में लोग भयावह स्थिति का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से बोले - जल्द सामान्य होंगे हालात
राहुल गांधी पुंछ के उस स्कूल में पहुंचे, जहां के 12 वर्षीय दो जुड़वा छात्रों की पाकिस्तानी गोलाबारी में मौत हुई है। सात से 10 मई के बीच पाकिस्तान की गोलाबारी में 28 लोगों की मौत और 70 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें सात मई को पुंछ इलाके में गोलाबारी में दोनों बच्चों की मौत हुई थी। राहुल ने यहां विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, चिंता न करें, जल्द ही सब दोबारा सामान्य हो जाएगा। छात्र खूब पढ़ाई करके और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर इस स्थिति का समाधान कर सकते हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे पुंछ का मुद्दा
राहुल गांधी ने पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित पुंछ में नागरिक क्षेत्रों और श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब का भी दौरा किया। उन्होंने अपने इस दौरे को लेकर एक्स के माध्यम से भी एक पोस्ट साझा की है। कहा कि वह पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मिले हैं। हम प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनके मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भी किया दौरा
इससे पहले जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश का पुंछ जिला पाकिस्तान की गोलाबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की और मानवता व शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed