{"_id":"6615ccb5f51b27c3cc065a26","slug":"dispute-road-block-samba-news-c-289-1-sjam1009-102257-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कार-बस चालक में मारपीट से बवाल, चालकों ने \nहाईवे पर दिया धरना, आधा घंटा रोका यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कार-बस चालक में मारपीट से बवाल, चालकों ने हाईवे पर दिया धरना, आधा घंटा रोका यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-विपरीत दिशा से वाहन ले जाने पर विवाद, दोनों चालक घायल, एक जम्मू रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के बुधवानी के फ्लाईओवर के नीचे हाईवे पर मामूली बात पर कार चालक और पंजाब राज्य परिवहन के बस चालक के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। कार चालक को जम्मू रेफर किया गया है। वहीं, गुस्साए पंजाब राज्य परिवहन बस चालकों ने हाईवे पर धरना देकर आधा घंटे तक यातायात रोके रखा।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार सुबह करीब सात बजे का है। जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही पंजाब राज्य परिवहन निगम की बस के चालक और विपरीत दिशा से आ रही कार चालक के बीच कुछ कहासुनी हो गई। विवाद विपरीत दिशा से वाहन ले जाने से हुआ और गाली-गलौज तक पहुंच गया। यहां तक कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस पर वहां पर इकट्ठा हुए अन्य बस चालकों ने कार चालक की पिटाई कर दी। कार चालक के साथियों ने भी बस चालकों को पीटा। मारपीट में कार चालक शिव करण पुत्र सुभाष निवासी समलाह (सांबा) घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामले को शांत करवा खुलवाया जाम
बस चालक कुलविंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंंह निवासी बरनाला (पंजाब) को भी चोटें आई हैं। इस पर गुस्साए बस चालकों ने हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। जम्मू-पठानकोट की ओर जाने वाले मार्ग पर बसें रोक दीं। इससे आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इसके बाद पुलिस थाना प्रभारी संदीप चाढ़क ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया और मार्ग को बहाल करवाया।