फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dispute over vacating the room, landlord's son stabbed

Jammu News: कमरा खाली कराने पर बना विवाद, मकान मालिक के बेटे को मारा चाकू

विज्ञापन
Dispute over vacating the room, landlord's son stabbed
पंद्रह दिन की मियाद खत्म होने की बात बताने गए बेटे से नोंकझोंक के दौरान वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तालाब तिल्लो के विशाल नगर में शनिवार को कमरा खाली करने को लेकर मकान मालिक और किराएदार में कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इस बीच किराएदार के यहां आए एक व्यक्ति ने मकान मालिक के बेटे के पेट में चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तालाब तिल्लो के विशाल नगर में बिट्टू राम (मकान मालिक) के घर में उत्तराखंड निवासी राधा बिष्ट अपने परिवार के साथ किराएदार के रूप में 15 साल से रह रही थी। वहीं, किराए के कमरे में आए दिन लोगों के आने से मकान मालिक बिट्टू परेशान थे। उन्होंने किराएदार को 15 दिनाें में कमरा खाली करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

शनिवार को 15 दिन पूरे होने पर मकान मालिक बिट्टू राम के बेटे सुनील ने किराएदार से कमरा खाली करने के लिए कहा। इस दौरान किराएदार राधा बिष्ट के यहां आए शशि के साथ सुनील की नोकझोंक हो गई। इस बीच शशि ने सुनील के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 307 के मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किराएदार राधा बिष्ट का पति उत्तराखंड में काम करता है, जबकि राधा जम्मू में ही लंबे समय से रह रही है और लोगों के घराें में काम करती है। सुनील पर चाकू से हमला करने का आरोपी शशि भी उत्तराखंड का रहने वाला है, जो भगवती नगर में रहता है। पुलिस का कहना है कि राधा बिष्ट का शशि के साथ क्या रिश्ता है, अभी जानकारी नहीं है। वहीं, मकान मालिक बिट्टू राम किश्तवाड़ के रहने वाले हैं, जिन्होंने तालाब तिल्लो में घर बनाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed