Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Discussed the works of renowned Dogri poet Tara Smailpuri

Jammu News: प्रख्यात डोगरी कवि तारा स्मैलपुरी के कृतित्व पर चर्चा की

विज्ञापन
Discussed the works of renowned Dogri poet Tara Smailpuri
डोगरी कवि तारा स्मैलपुरी पर चर्चा करते वक्ता। स्रोत: स्वयं
साहित्य एकेडमी दिल्ली और जम्मू विश्वविद्यालय के डोगरी विभाग का संयुक्त आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के डोगरी विभाग ने साहित्य एकेडमी नई दिल्ली के साथ मिलकर बुधवार को प्रख्यात डोगरी कवि तारा स्मैलपुरी पर आधारित एक संवाद किया। इसमें तारा स्मैलपुरी के कृतित्व पर चर्चा की गई। उनके लेखन पर आधारित शोध पत्र पढ़े गए।
वक्ताओं ने कहा कि तारा स्मैलपुरी को उनके डोगरी कहावत कोश और मुहावरा कोश के लिए विशेष तौर पर याद किया जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई काव्य संग्रह लिखे। उनकी पुस्तक पेंशनर खूब सराही गई। जीवनलहरां नाम की पुस्तक पर उन्हें 1990 में साहित्य एकेडमी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। आज से करीब 14 वर्ष पूर्व 2011 में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें डोगरी का चलता-फिरता एनसाइक्लोपीडिया पुकारा जाता था।
विज्ञापन

पहले सत्र में तारा स्मैलपुरी के जीवन के कई पक्षों पर चर्चा के बाद दूसरे सत्र में उनके काम पर आधारित शोधपत्र पढ़े गए। कार्यक्रम के दौरान प्रो. मोहन सिंह, जम्मू विश्वविद्यालय की डोगरी विभागाध्यक्ष प्रो. सुषमा शर्मा, प्रकाश प्रेमी, ओम गोस्वामी, संदीप सूफी, रणधीर सिंह रायपुरिया, पद्मदेव सिंह, जितेंद्र उधमपुरी, अजय सिंह, राकेश वर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed