फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   digvijay singh roars at pm modi in jammu

मनमोहन मूक थे तो मोदी उससे बड़े मूक: दिग्विजय

Fri, 26 Jun 2015 01:08 AM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
digvijay singh roars at pm modi in jammu

कई मुद्दों और विवादों पर चुप्पी साधने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर

विज्ञापन
निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह यदि मूक प्रधानमंत्री थे तो मोदी उनसे बड़े मूक पीएम हैं। ललित मोदी विवाद पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘वह ललित मोदी के मामले में चुप्प क्यों हैं।

वह ब्लैक मनी पर चुप हैं। पाकिस्तान और चीन के मुद्दों पर शांत हैं। वह तमाम संवेदनशील मुद्दों पर नहीं बोल रहे हैं। उनकी सरकार का ध्यान सिर्फ योगा में है।’ दिग्विजय ने 1977 को याद करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा इमरजेंसी लागू करने के बाद कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि यह सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए सबक है और प्रधानमंत्री मोदी सहित तमाम नेताओं को इससे सबक लेना चाहिए। दोहरे चरित्र के लिए भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह भाजपा को भिन्न पार्टी बताते हैं। राजनाथ सिंह कहते हैं कि यह सिर्फ यूपीए सरकार थी, जिनके मंत्री इस्तीफा देते थे।

'एनडीए सरकार के मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे'

digvijay singh roars at pm modi in jammu

लेकिन एनडीए सरकार के मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि लोग भले ही कुछ भी कहें या भाजपा के नेता कितना बड़ा अपराध क्यों न करें, वह इस्तीफा नहीं देंगे। इससे एक फासिस्ट की मानसिकता झलकती है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि तथ्योें की जानकारी न होने की बात साबित करने के लिए किसी भी स्तर पर जांच सकते हैं।

उन्होंने एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, जिसमें उसने याचिकाकर्ता (ललित मोदी) के आवेदन का समर्थन किया कि उसे यात्रा करने दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कृपया इसे भारतीय अथारिटी को न बताया जाए। उल्लेखनीय है कि 2010 में ईडी जांच शुरू होने के बाद से ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं और उन्होंने पुर्तगाल की यात्रा की इजाजत देने का आग्रह किया था। ताकि वह अपनी बीमार पत्नी को मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed