फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP said action against terrorists and anti-social elements will continue

डीजीपी बोले: आतंकियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, संदिग्धों को जांच के दायरे में रखें

Tue, 25 May 2021 10:55 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 May 2021 10:55 AM IST
सार

डीजीपी ने कोविड-19 की दूसरी लहर की स्थितियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशों, सलाह को लागू करने के अलावा, प्रशासन को इसका संक्रमण रोकने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम नाजुक दौर में हैं और इससे बाहर आने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है।

विज्ञापन
DGP said action against terrorists and anti-social elements will continue
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक में अफसरों से आतंकियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने नागरिकों के हित में सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने का भी निर्देश दिया। कहा कि आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहनी चाहिए और सभी संदिग्धों को जांच के दायरे में रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी उपाय करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश प्रयास कर रहा है। प्रौद्योगिकी और संबंधित उपकरणों का उपयोग करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरूपयोग करने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक तंत्र होना चाहिए। इससे शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जा सकेगी। 
विज्ञापन


कानून व्यवस्था से जुड़ी सभी एजेंसियों और सभी सुरक्षाबलों के समन्वय को और प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करने के बाद कानून का शासन सुनिश्चित किया है और लोगों में सुरक्षा की भावना बनाए रखने में सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति को मजबूत करने के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए ताकि नशाखोरी की समस्या को खत्म किया जा सके। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तेजी से लौट रहे शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने की कोशिश कर रहे ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और इस तरह के प्रयासों को बेअसर करने के लिए सभी उपाय किए जाएं।

यह भी पढ़ें- ये दर्द रुला देगा: कोरोना की मार से किसान और दुकानदार परेशान, सड़ रहीं सब्जियां से तबाह हुई जिंदगी

यह भी पढ़ें- कोरोना ने छीनीं खुशियां: परिवार के छह संक्रमितों में दो की गई जान, मां-बाप का चेहरा भी नहीं देख सके  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed