फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dgp news

Jammu News: डीजीपी ने ली बैठक, सुरक्षा व्यवस्था और नशा तस्करी पर की चर्चा

विज्ञापन
dgp news
सांबा। जिला पुलिस मुख्यालय में सोमवार को डीजीपी नलिनी प्रभात ने पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें जिले में सुरक्षा व्यवस्था के साथ जिले में बढ़ रही नशा तस्करी की घटनाओं पर भी दिशा निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार गत दिनों बाड़ी ब्राह्मणा के बलोल नाले में नशा तस्करों ने पुलिस थाना प्रभारी व पुलिस जवानों पर जानलेवा हमला किया था। इसमें थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसको लेकर स्थानीय विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने एलजी मनोज सिन्हा से भेंटकर नशा तस्करी की बढ़ रही घटनाओं से उन्हें अवगत करवाया था। इस पर जम्मू कश्मीर पुलिस के आला अधिकारी भी हरकत में आए हैं। सूत्रों के अनुसार कि इसी संदर्भ में सोमवार को डीजीपी ने बैठक कर पुलिस अधिकारियों को कई प्रकार के दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में आईजी पुलिस भीमसेन टूटी, डीआईजी शिव कुमार शर्मा, डीआईजी बीएसएफ एसएस मंड, पुलिस एसएसपी सांबा वरिंद्र मन्हास, एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना, डिप्टी एसपी डीआर अर्जुन सिंह, डीएसपी ऑपरेसन दीपक जसरोटिया, डीएसपी सुमित शर्मा, एसडीपीओ विजयपुर के साथ जिले के पुलिस थाना प्रभारी भी बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed