फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा प्रदेश, पाली जाएंगी एचएफ जर्सी व साहिवाल नस्ल की गाय

विज्ञापन
development news
- 2027 तक उत्पादन 45 लाख मीट्रिक टन पहुंचाने की योजना
विज्ञापन

- 32 लाख एमटी उत्पादन हो रहा सालाना, डिमांड 40 लाख एमटी तक
- खोली जाएंगी पांच हजार डेयरियां, सब्सिडी पर पशु खरीद सकेंगे पशुपालक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए एचएफ जर्सी और साहिवाल नस्ल की गायों को पाला जाएगा। पशुपालन विभाग का 2027 तक दूध उत्पादन 45 लाख मीट्रिक टन (एमटी) तक पहुंचाने का लक्ष्य है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा समय में 32 लाख एमटी उत्पादन सालाना हो रहा है, जबकि डिमांड 40 लाख एमटी के आसपास है। पड़ोसी राज्यों से भी दूध जम्मू पहुंचता है, लेकिन अब दूध उत्पादन में जम्मू-कश्मीर आत्मनिर्भर बनेगा।
पशुपालन विभाग के अनुसार, दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत किस्म के दुधारू पशु खरीदे जाएंगे और इन्हें सब्सिडी पर पशुपालकों को मुहैया करवाया जाएगा। मौजूदा नस्ल में भी सुधार किया जाएगा। प्रदेश में पांच हजार से ज्यादा डेयरियां खोली जाएंगी। प्रदेश में प्रतिदिन 28 हजार मीट्रिक टन दूध की आपूर्ति होती है। इसमें 16 हजार मीट्रिक टन जम्मू संभाग तो 12 हजार मीट्रिक टन आपूर्ति कश्मीर संभाग से हो रही है। पंजाब में एचएफ जर्सी नस्ल की गाय प्रति दिन 83 लीटर तक दूध दे रही है। हिमाचल में 53 लीटर के आसपास दूध इन गायों से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

-------------
जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2027 तक दूध का उत्पादन बढ़ाने की तैयारी है। पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पशुपालकों को एचएफ जर्सी व साहिवाल नस्ल की गायें सब्सिडी पर मुहैया करवाई जाएंगी। नई डेयरियां खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परविंद्र सूदन, निदेशक, पशुपालन विभाग

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed