फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development in Kashmir: Development work being done under My Town My Pride program, benefits are reaching people

कश्मीर में विकास: माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम के तहत हो रहा विकास कार्य, लोगों को पहुंच रहा लाभ

Sat, 19 Jun 2021 10:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 19 Jun 2021 10:24 PM IST
सार

माई टाउन माई प्राइड के तहत परियोजनाओं पर चल रहा काम। आवास और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने की समीक्षा।

विज्ञापन
Development in Kashmir: Development work being done under My Town My Pride program, benefits are reaching people
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर संभाग में माई टाउन माई प्राइड (एमटीएमपी) कार्यक्रम के तहत काम हो रहा है। इसका लाभ लोगों को पहुंचाया जा रहा है। यह बात प्रमुख सचिव आवास और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता ने शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) कश्मीर के लिए कैपेक्स बजट के तहत वर्ष 2021-22 के लिए कार्य योजना की समीक्षा बैठक में कही।

विज्ञापन


बैठक में प्रमुख सचिव को कश्मीर संभाग में माई टाउन माई प्राइड (एमटीएमपी) कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की स्थिति से अवगत कराया गया। निदेशक यूएलबी कश्मीर ने बैठक में बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए एमटीएमपी के तहत कैपेक्स बजट के तहत 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिसके दौरान 89 कार्यों की पहचान की गई, जिनमें से 53 की निविदाएं की गईं और 17 कार्य पूरा होने के करीब हैं।
विज्ञापन


कैपेक्स बजट (शहरी विकास क्षेत्र) के तहत वर्ष 2021-22 के लिए कार्य योजना पर चर्चा करते हुए बताया गया कि आईडीएमटी (गलियां, नाली, संरक्षण बांध) जैसे कार्यों के लिए 22.85 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। बस टर्मिनलों, जल निकासी कार्यों आदि का विकास करवाया जा रहा है। निदेशक यूएलबी कश्मीर ने यह भी बताया कि मध्यम शहरों के एकीकृत विकास (आईडीएमटी) 2021-22 (विकासात्मक कार्य) के तहत कश्मीर संभाग की नगर परिषदों, समितियों के लिए 5.25 करोड़ रुपये के निधि आवंटन के साथ कुल 304 कार्यों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप में रखना होगा इन बातों का ध्यान, नहीं मानने पर हो सकती है कार्रवाई

इसी तरह 6 नगर निगमों में बस टर्मिनलों के निर्माण के लिए आगामी वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट 7.35 करोड़ रुपये और जल निकासी कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 8 करोड़ रुपये है। उन्होंने बैठक में यह भी बताया कि नई प्रमुख परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त 165 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है और इसके लिए 224 कार्यों की पहचान केपेक्स बजट के तहत नगर परिषदों, कश्मीर डिवीजन की समितियों (विकास कार्यों) के लिए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed