फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengu

डेंगू से रोकथाम के लिए गठित होंगी 10 और टीमें

विज्ञापन
dengu
जम्मू। शहर में डेंगू से रोकथाम के लिए दस अतिरिक्त टीमों का गठन किया जाएगा। इसके बाद शहर की हर गली और नाली में फॉगिंग और दवाई का छिड़काव करवाया जाएगा। यह कदम डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते नगर निगम ने उठाया गया है, जिससे डेंगू से निपटने के लिए तेज गति से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे इलाके जहां पर संक्रमण ज्यादा है, यहां पर पहले दवाई का छिड़काव किया जाएगा। इसके बाद अन्य वार्डों में अभियान चलेगा। अब एक ही दिन में 50 से ज्यादा वार्डों को कवर किया जाएगा। पहले 40 टीमें डेंगू से रोकथाम के लिए बनाई गई थीं। लेकिन अब बढ़ते मामलों के कारण अतिरिक्त टीमों का गठन किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार गलियों में सही तरीके से स्प्रे और फॉगिंग होने से मच्छरों का सफाया होगा। वहीं, जीएमसी में भी हर रोज डेंगू से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। नगर निगम जीएमसी से भी रिपोर्ट ले रहा है। इसी आधार पर अब अभियान चलेगा।
विज्ञापन

डेंगू से रोकथाम के लिए स्प्रे और फॉगिंग अभियान तेज होगा। दस अतिरिक्त टीमें बनाई जाएंगी। पूरे शहर को कवर किया जाएगा। जहां पर ज्यादा मामले हैं। यहां पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलदेव सिंह बलोरिया, डिप्टी मेयर, नगर निगम
अभियान मौजूदा समय में चल रहा है। अतिरिक्त टीमों का गठन किया जाएगा और दवाई का छिड़काव करवाया जाएगा। जीएमसी से भी मामलों की रिपोर्ट ली जा रही है।
- विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed