फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration on the dilapidated condition of Dabbar Maira road

Jammu News: दब्बर मैरा की सड़क खस्ताहालत होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration on the dilapidated condition of Dabbar Maira road
कोट भलवाल। मथवार ब्लॉक के दब्बर मैरा क्षेत्र के लोगों ने सड़क की खस्ताहालत के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि बार बार आग्रह के बावजूद ध्यान नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कच्ची सड़क होने के कारण सोमवार को बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ होने के अलावा गड्ढों में पानी भर गया है। इसकी वजह से आवगमन में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वे बीडीसी, डीडीसी सहित कई अधिकारियों को मामले से अवगत करा चुके हैं, लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर सड़क पक्की की जा रही है, तो उनसे सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने उपराज्यपाल प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क पर तारकोल डालने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed