{"_id":"68965bec0b6693d59106dac2","slug":"demonstration-at-sdm-office-against-stopping-road-construction-samba-news-c-312-1-sjam1007-102713-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सड़क का निर्माण बंद कराने के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सड़क का निर्माण बंद कराने के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
ग्राम गेगिया पंचायत के पूर्व सरपंच हंसराज की अगुवाई में ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम आरएस पुरा के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोग गांव की सड़क का कार्य बंद करवाने से नाराज थे। उनका कहना था कि सड़क जल्द बनवाई जाए। ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही दिक्कत दूर हो सके।
पूर्व सरपंच हंसराज ने कहा कि जिस स्थान पर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है, वहां पर पहले पांच लाख रुपये की लागत से मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करवाया गया था। अव स्थानीय विधायक की ओर से 25 लाख रुपये का फंड मुहैया कराए जाने पर गांव की सड़क का कार्य प्रारंभ कराया गया।
उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने झूठा रेजुलेशन डालकर सड़क का कार्य बंद करवा दिया। उन्होंने इस मामले की जांच कर कार्य बंद करवाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवा नेता कौशल कुमार तरगोत्रा ने कहा कि सड़क बनने पर गांव के 25 परिवार के लोगों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने झूठा रेजुलेशन डाल कार्य बंद कराया उन पर कारवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में अश्विनी कुमार, रमेश लाल, नथा राम, चमन लाल, जोगिन्द्र कुमार के अलावा कई महिलाएं भी शामिल रहीं। उधर, एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें है। लोगों के आरोप के बाबत जांच कराई जाएगी कि किसने और क्यों सड़क निर्माण को रोकवाया है।