फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand to start 4g internet

4जी सेवा बहाल करने की शिवसेना ने उठाई मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
demand to start 4g internet
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू-कश्मीर इकाई का कहना है कि मोबाइल पर इंटरनेट 4जी सेवा बहाल न करने पर सरकार का अड़ियल रवैया छात्रों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रहा है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि आखिर कब तक सुरक्षा का हवाला देकर जम्मू-कश्मीर सरकार जनता को 4जी बहाली से दूर रखेगी। साहनी ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार की लचारता को समझते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह  को जम्मू-कश्मीर में 4जी सेवा बहाली की लिखित गुहार लगाई है। इसी के साथ शिवसेना का कहना है कि करोना के प्रकोप एवं लॉकडाउन के कारण स्कूल , कालेज से लेकर देश-विदेश से उच्च शिक्षा लेने वाले जम्मू-कश्मीर के तमाम छात्र आज घर में इंटरनेट के जरिए पढ़ने को मजबूर  हैं। ऐसे में  2जी सेवा उपलब्ध होने के कारण छात्रों को  अपनी पढ़ाई जारी रखना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। वहीं डॉक्टर, मरीज और आम जनता भी COVID -19 पर नवीनतम सूचनाओं, दिशानिर्देशों, सलाह, दैनिक अपडेट और प्रतिबंधों को जानकारी जुटाने में असमर्थ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed