{"_id":"67b0f02570a8ba2a19059928","slug":"demand-to-increase-the-salary-of-watchmen-and-numberdars-tehsildar-heard-the-problems-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-101440-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चौकीदारों और नंबरदारों के वेतन बढ़ाने की मांग, तहसीलदार ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चौकीदारों और नंबरदारों के वेतन बढ़ाने की मांग, तहसीलदार ने सुनी समस्याएं
Sun, 16 Feb 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। नंबरदार और चौकीदार यूनियन उपजिला खौड़ की ओर से शनिवार को सामुदायिक भवन खौड़ कैंप में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गांव मट्टू के नंबरदार खैरू राम ने की, जबकि तहसीलदार खौड़ रंजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान चौकीदारों और नंबरदारों ने तहसीलदार के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा। सबसे प्रमुख समस्या सिंचाई व्यवस्था की कमी थी, जिससे गेहूं और सरसों की फसल सूख रही है। उन्होंने बताया कि काफी समय से बारिश नहीं हुई है, और न्यू प्रताप नहर समेत अन्य छोटी-बड़ी नहरों में पानी नहीं है, क्योंकि उनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। यूनियन ने जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर नहरों में पानी छोड़ने की मांग की।
बैठक में ज्यौड़ियां से पलांवाला तक की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति पर भी चर्चा हुई। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सड़क की खस्ता हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और ग्रेफ विभाग को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। बैठक में नंबरदार खैरू राम मट्टू, रतन सिंह, चूड़ सिंह, शाम सिंह, रंजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस दौरान तहसीलदार रंजीत सिंह ने चौकीदारों और नंबरदारों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और नशाखोरी, अवैध खनन, पेड़ों की कटाई जैसे गैर-कानूनी कार्यों पर नजर बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई गैर-कानूनी गतिविधि होती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।