फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand to increase reservation and incentive amount for medal winners

Jammu News: पदक विजेताओं को आरक्षण, प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
Demand to increase reservation and incentive amount for medal winners
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। शिवसेना(यूबीटी) पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में पार्टी स्तर पर गठित स्पोर्ट्स सैल पर बताया कि उन्हें दर्जनों शिकायतें व सुझाव मिले हैं । प्रैस वार्ता में बोलते हुए साहनी ने कहा कि खेलों के उत्थान और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और हक दिलाने के संकल्प के तहत चैम्पियंस के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ सरकारी नौकरियों में आरक्षण , प्रोत्साहन राशि बढ़ाने और मासिक भत्ता देने की मांग की है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्य रूप से खिलाड़ी अपने भविष्य को लेकर विशेष चिंतित है। उनका कहना है कि सालों की कड़ी मेहनत के बाद राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश व अपने राज्य का नाम रोशन कर पदक जीतने के बाद भी आर्थिक मजबूती और भविष्य को लेकर उनकी चिंता बनी रहती है। साहनी ने कहा कि अपने चैम्पियंस, पदक विजेताओं की इस मुख्य परेशानी को दूर करने के लिए सरकारी नौकरियों में 4 % के आरक्षण दिया जाने की मांग की हैं । हालही में उत्तराखंड सरकार द्वारा इसे लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही वह स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने और पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी मिलने तक 7-5 हजार रुपये मासिक भत्ता देने तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चयन खिलाड़ियों को लंबी यात्रा हेतु , निःशुल्क हवाई यात्रा की सुविधाएं देने की मांग करते है।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, उपाध्यक्ष संजीव कोहली, अध्यक्ष कामगर राज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed