फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

एससीईआरटी की अधिसूचना में अनुभव की शर्त हटाने की मांग

विज्ञापन
demand
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने स्टेट काउंसिल एजूकेशन एंड रिसर्च ट्रेनिंग (एससीईआरटी) की जारी अधिसूचना में अनुभव की शर्त को हटाने की मांग उठाई है। इसके तहत गत वर्ष असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर अकेडमिक अफसर, अकेडमिक अफसर, शिक्षा प्रौद्योगिकी अधिकारी व लिपि लेखक के पद सृजित किए गए थे।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के शोधार्थी रवेल परिहार ने बताया कि 2021 में सरकार ने एससीईआरटी में रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसमें इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुभव मांगा गया है। लेकिन प्रत्येक अभ्यर्थी के पास अनुभव प्रमाण पत्र होना संभव नहीं है। जिन्होंने हाल ही में पीएचडी पास की है उनके पास कोई अनुभव नहीं है, लेकिन सरकार जानबूझकर अड़चन डाल रही है। रवेल ने कहा कि जहां एक अनुभवी अध्यापक व लेक्चरर शिक्षकों को प्रशिक्षण दे सकता है तो पीएचडी अभ्यर्थी क्यों नहीं दे सकता है।
विज्ञापन

सरकार की शर्त के चलते अभ्यर्थी आवेदन करने के अधिकार से वंचित हैं। रमणीक शर्मा, विजय धर और अनूप ने कहा कि पढ़ाई करने वाले युवा जब तक अनुभव प्राप्त नहीं करेंगे तब तक उन्हें नौकरी नहीं मिलती है। शोधार्थियों ने कहा कि बिना नौकरी के अनुभव नहीं मिल सकता है। सभी युवाओं को आवेदन करने का मौका देना चाहिए। सरकार ने पहले जो शर्त रखी है उसे हटाना चाहिए। ऐसी स्थिति रही तो युवाओं को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा। बेरोजगरी का आंकड़ा बढ़ेगा। डिग्री का मूल्य नहीं रहेगा। उन्होंने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed