{"_id":"5f9342348ebc3e9b9f37252e","slug":"demand-jammu-city-news-jmu221424495","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के काम में तेजी, यातायात और पार्किंग व्यवस्था में सुधार करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के काम में तेजी, यातायात और पार्किंग व्यवस्था में सुधार करवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राजभवन में शुक्रवार को कई पूर्व मंत्रियों और नेताओं ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर मांगों के बारे में ज्ञापन सौंपे। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता आरएस चिब ने उपराज्यपाल से श्रीनगर में सैनिक कॉलोनी की स्थापना, जम्मू-सुचेतगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन के काम में तेजी लाने, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों के लिए निगरानी तंत्र स्थापित करने के साथ कोविड स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में सुधार लाने की मांग की। उन्होंने तवी गोल्फ कोर्स जम्मू के विस्तार के साथ इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी मांग उठाई।
पूर्व मंत्री एवं महासचिव जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी योगेश साहनी ने पुराने शहर में यातायात प्रबंधन, पार्किंग सुविधा में सुधार, मुबारक मंडी के फाटकों को खोलने, लंबित परियोजनाओं को पूरा करने की मांग रखी। डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क ने जम्मू क्षेत्र और डोगरों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मुबारक मंडी परिसर की बहाली के साथ दरबार मूव पर सड़कों को बंद करने, इंदिरा चौक से राजभवन रोड को चौड़ा करने आदि की मांग की। भाजपा के प्रदेश महासचिव अरविंद गुप्ता ने कटड़ा-रियासी पर्यटक सर्किट के विकास का प्रस्ताव रखा। भाजपा प्रवक्ता ताहिर चौधरी ने जीएमसी जम्मू में संकाय की कमी का मुद्दा उठाया।