फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dead Body of Man Found in Truck

Jammu News: ट्रक में मृत मिला सह चालक, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
Dead Body of Man Found in Truck
जम्मू। शहर के नरवाल क्षेत्र में एक ट्रक से सह-चालक का शव मिला है। मृतक की पहचान मुश्ताक अहमद कटोच के रूप में हुई है जो रामबन के पोगल के रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक के साथ ट्रक में एक अन्य व्यक्ति भी था। ट्रक कोयले से भरा था और पंजाब से श्रीनगर की तरफ जा रहा है। झज्जर कोटली में रात के समय दोनों ट्रक में सवार थे। वहां मुश्ताक बेहोश था इस पर चालक ने वाहन मलिक से बात की तो उसने नरवाल लाने को कहा। नरवाल पहुंचने के बाद देखा तो मुश्ताक की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेजा। मुश्ताक के परिवार सदस्य मोहम्मद हफीज ने कहा कि मुश्ताक की आयु 35 साल थी और उसके चार बच्चे छोटे हैं। उसने कहा कि मुश्ताक की हत्या हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर मुश्ताक झज्जर कोटली में बेहोश हुआ था तो उसे अस्पताल जे जाने के बजाय उधमपुर क्यों ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed