{"_id":"57c19bd24f1c1b2717d4f89a","slug":"dead-body-found-in-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में मिला सीआरपीएफ कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरूम में मिला सीआरपीएफ कर्मी का शव
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आवास में तैनात एक सीआरपीएफ सफाई कर्मी का शव बाथरूम में मिला। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कर बटालियन को सौंप दिया गया है। इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
मामला शुक्रवार रात का है। मृतक रघुवीर सिंह हरियाणा का रहने वाला था। जो सीआरपीएफ 38 बटालियन में तैनात था। पीर मिट्ठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रघुवीर शुक्रवार रात करीब 12 बजे सीएम आवास के बाथरूम में पड़ा हुआ मिला।
इसके बाद सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ जावेद मलिक का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक ही सामने आ रहा है। फिर भी 174 के तहत जांच की जा रही है।