{"_id":"607e75cb8ebc3ed9b81a2913","slug":"dc-srinagar-no-decision-on-lockdown-so-far-no-shortage-of-oxygen-supply-as-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फिर एक बार लॉकडाउन लगाने के फैसले पर श्रीनगर डीसी ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फिर एक बार लॉकडाउन लगाने के फैसले पर श्रीनगर डीसी ने कही यह बात
Tue, 20 Apr 2021 12:03 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:03 PM IST
सार
डीसी ने बताया कि श्रीगनर जिले के अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई मौजूद है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
श्रीनगर जिला प्रशासन ने जिले में लॉकडाउन लगाने की किसी भी तरह की खबर को सिरे से नकार दिया है। उनके अनुसार अभी उन्हें कोई भी निर्देश नहीं मिले हैं। श्रीनगर डीसी ने कहा कि जिले में अस्पतालों में कोविड के मरीजों के लिए पर्याप्त बेड और ऑक्सीजन सप्लाई है।
विज्ञापन
डीसी ऐजाज असद ने सोमवार को कहा कि लॉकडाउन का फैसला सरकार द्वारा लिया जाना है और अभी उन्हें कोई भी ऐसे निर्देश नहीं मिले हैं। हम इम्प्लिमेंटिंग एजेंसी हैं, जैसे निर्देश हमें मिलेंगे, उन्हें उसी तरह से जमीनी स्तर पर लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में 344 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया अटकी
विज्ञापन
ऐजाज असद ने श्रीनगर के एसएसपी संदीप चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर श्रीनगर में कोरोना एसओपी का पालन कराने के लिए अभियान की शुरुआत की है। वहीं जिले में ऑक्सीजन सप्लाई की कमी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ऐजाज ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की सप्लाई की कोई कमी नहीं थी।
प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर प्रशासन और ऑक्सीजन प्लांट सेटअप कर रहा है जो जल्द ही कार्यामक होंगे।