फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DC order

Jammu News: आईबी के दो किमी दायरे में पटाखों की बिक्री पर रोक

विज्ञापन
DC order
- डीसी सांबा ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के दो किलोमीटर के भीतर सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और उपयोग पर निषेधात्मक आदेश लागू किया है। डीसी राजेश शर्मा के अनुसार, संज्ञान में आया है कि जिले में शादी समारोह में ग्रामीण व शहरी इलाकों में बड़ी मात्रा में पटाखे बेचे जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पटाखे फोड़ने से सुरक्षाबलों के साथ-साथ सीमा के पास रहने वाली स्थानीय जनता के बीच भ्रम पैदा होता है। इससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी पैदा हो सकती हैं। डीसी ने आईबी के दो किलोमीटर के भीतर सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed