फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DC: Central schemes and cleanliness activities will be run under the fixed plan

डीसी: तय योजना के तहत केंद्रीय योजनाओं व स्वच्छता गतिविधियां चलेंगी

Tue, 05 Oct 2021 12:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 05 Oct 2021 12:01 PM IST
सार

जिला स्तर की टास्क फोर्स के साथ बैठक में जिला उपायुक्त ने मिशन यूथ के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न गतिविधियों में शामिल किए जाने के कार्य में हुई प्रगति का जायजा लिया।

विज्ञापन
DC: Central schemes and cleanliness activities will be run under the fixed plan
डीसी अंशुल गर्ग - फोटो : ani

विस्तार

जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग ने सोमवार को केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं मिशन यूथ, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, ई दर्पन योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा के साथ साथ वर्तमान अक्तूबर महीने में स्वच्छता गतिविधियों को चलाए जाने की रणनीति पर चर्चा की। जिला स्तर की टास्क फोर्स के साथ बैठक में जिला उपायुक्त ने मिशन यूथ के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न गतिविधियों में शामिल किए जाने के कार्य में हुई प्रगति का जायजा लिया।

विज्ञापन


मिशन यूथ के लिए विशेष डियूटी अधिकारी डा अब्दुल कबीर ने इस अवसर पर बताया कि तेजस्वनी, मुमकिल, पर्यटन गांव नेटवर्क के विकास, कौशल विकास, सहायता, अवसर, परवाज जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं में स्वरोजगार के बढ़ावा रदि जा रहा हैं। उन्होंने बताया मिशन यूथ के तहत प्रदेश में 5000 दिव्यांग युवाओ को भी आत्म निर्भर बनाया गया हैं।
विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के दर्जे की समीक्षा करते हुए डीसी ने ब्लॉक विकास अधिकारियों से कहा कि पंचायती राज संस्थानों की तरफ से जिन कार्यों को करने की निशानदेही की गई हैं उसको मनरेगा के अंतर्गत लाया जाए ताकि तेजी से विकास कार्य हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलिस सेवा के 12 अफसर बने आईपीएस, एक साल तक रहेंगे प्रोबेशन पर

स्वच्छता गतिविधियों बारे जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों की निशानदेही की गई हैं वहां पर तय योजना के तहत कार्य किया जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त रमेश चंद्र, एसएसपी चंदन कोहली, एडीसी सतीश शर्मा, सीपीओ योगेंद्र कटौत, एसीडी अशोक चौधरी, एसीडी राकेश दुबे व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed