फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: 12 officers of police service became IPS, will be on probation for one year

जम्मू-कश्मीर: पुलिस सेवा के 12 अफसर बने आईपीएस, एक साल तक रहेंगे प्रोबेशन पर

Tue, 05 Oct 2021 10:31 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 05 Oct 2021 10:31 AM IST
सार

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, एजीएमयूटी कैडर आवंटित। 2010 से 2013 तक के अधिकारियों के लिए 28 रिक्त पदों पर चयन समिति की दो महीने पहले हुई बैठक में लिया था फैसला। अन्य चयनित 15 अधिकारी हो गए सेवानिवृत्त, एक को प्रदेश सरकार से संस्तुति मिलने के बाद सूची में किया जाएगा शामिल।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: 12 officers of police service became IPS, will be on probation for one year
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा के 12 अधिकारी को अब आईपीएस कैडर में शामिल किया गया है। इन अफसरों को एजीएमयूटी कैडर में जम्मू-कश्मीर आवंटित किया गया है। ये सभी अधिकारी एक साल के प्रोबेशन पर होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन अधिकारियों को आईपीएस में शामिल किए जाने का आदेश सोमवार को जारी किया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार वर्ष 2012 के पांच व 2013 के सात अधिकारियों को आईपीएस कैडर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग की चयन समिति ने जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा के 2010, 2011, 2012 व 2013 के रिक्त 28 पदों पर आईपीएस ग्रेड में प्रोन्नत करने का 29 जुलाई को हुई चयन समिति की बैठक में फैसला किया था।
विज्ञापन


इनमें 2010 के मनोहर सिंह, सुनील दत्त, रोमेश जाला, एके महाजन, अब्दुल रशीद, रूपेंद्र कुमार, बशीर अहमद व गुलाम रसूल डार (सभी सेवानिवृत्त), 2011 बैच के मनोहर सिंह रंजीत कंवर, अब्दुल रशीद भट व रजनीश प्राण (सभी सेवानिवृत्त) थे। 2012 बैच के मनोहर सिंह, अशोक कुमार शर्मा, मोहम्मद यूसुफ व मोहम्मद सैयद पानू (सभी सेवानिवृत्त), शक्ति कुमार पाठक, डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल, जावेद अहमद कौल, शेख जुनैद महमूद व शाहिद मेहराज राथर चयनित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 के मनोहर सिंह व टी ग्यालपो (सेवानिवृत्त), डॉ. अजीत सिंह, अल्ताफ अहमद खान, हसीब उर रहमान, विकास गुप्ता, अब्दुल कयूम, निशा नथयाल, मकसूद उल जमान व जावेद इकबाल मट्टू शामिल थे। चयन सूची में शामिल 15 अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए जबकि मकसूद उल जमान को प्रदेश सरकार से संस्तुति मिलने के बाद सूची में शामिल किया जाएगा। शेष 12 अफसरों को आईपीएस ग्रेड दिया गया।


यह भी पढ़ें- गुपकार गठबंधन को झटका: अपनी पार्टी में शामिल हुए जावेद, बोले- लोगों के लिए लड़ता रहूंगा   

ये बने आईपीएस

शक्ति कुमार पाठक, डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल, जावेद अहमद कौल, शेख जुनैद महमूद, शाहिद मेहराज राथर, डॉ. अजीत सिंह, अल्ताफ अहमद खान, हसीब-उर-रहमान, विकास गुप्ता, अब्दुल कयूम, निशा नथयाल व जावेद इकबाल मट्टू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed