फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   day time Valley free of 90 percent restrictions, Over 26,000 landline functional said Rohit Kansal

कश्मीरः दिन में लगाए जाने वाले प्रतिबंधों में 90 फीसदी की कमी, सामान्य हो रहे हालात, बोले रोहित कंसल

Mon, 02 Sep 2019 06:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 Sep 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
day time Valley free of 90 percent restrictions, Over 26,000 landline functional said Rohit Kansal
सामान्य हो रहे हैं हालात - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर योजना आयोग के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने सोमवार को कहा कि घाटी में सभी आवश्यक आपूर्ति लगातार जारी है। श्रीनगर के प्रमुख अस्पतालों में सामान्य रूप से मरीजों को उपचार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 26 हजार से अधिक लैंडलाइन फोन घाटी में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही जम्मू और लद्दाख में लैंडलाइन और मोबाइल सेवा पूरी तरह से चालू है। 92 पुलिस थानाक्षेत्रों से दिन के प्रतिबंध को पूरी तरह से हटा लिया गया है, जिसके मुताबिक 90 दिन में लगाए जाने वाले प्रतिबंधों में 90 फीसदी की कमी की गई है।

विज्ञापन
 

आपको बता दें कि बुधवार देर रात किश्तवाड़, रामबन, डोडा, राजौरी और पुंछ में मोबाइल कॉलिंग पर लगाई गई रोक हटा ली गई थी। इन जिलों में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बुधवार देर रात 10 बजे जम्मू संभाग के इन पांच जिलों में मोबाइल कॉलिंग सेवा बहाल कर दी गई है। इससे पहले पांच जिलों में यह सेवा पहले से सुचारू है। इस सेवा के शुरू होने से लोगों को राहत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में 25 दिन से मोबाइल सेवा बंद होने का असर कारोबार पर भी पड़ रहा था। इस सभी जनपदों में स्कूल पहले ही खोल दिए गए हैं। इस इलाके में पड़ने वाले हाईवे पर अभी भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने का फैसला कानून व्यवस्था की स्थितियों की समीक्षा के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed