फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Haryana Governor Bandaru Dattatreya reached Srinagar saidfelt happy after seeing Lal Chowk

J&K: श्रीनगर पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, बोले- लाल चौक को देख मन को खुशी मिली

Tue, 09 Apr 2024 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2024 01:38 AM IST
सार

बंडारू दत्तात्रेय ने लाल चौक में घंटा घर के पास पत्रकारों से बात करते हुए कहा, श्रीनगर आकर ख़ुशी हो रही है। वाजपेयी सरकार में रेल मंत्री रहने के दौरान यहां आया था। उस समय ज्यादा घूम नहीं पाया था।

विज्ञापन
Haryana Governor Bandaru Dattatreya reached Srinagar saidfelt happy after seeing Lal Chowk
श्रीनगर में हरियाणा के राज्यपाल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

हरियाणा के राज्यापल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को श्रीनगर के बीचोबीच स्थित घंटाघर लाल चौक का दौरा किया। कश्मीर में अमन और शांति देख ख़ुशी का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि बताया गया था कि यहां बहुत अमन और शांति है। विश्वास है, जम्मू कश्मीर ऐसे ही आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन


बंडारू दत्तात्रेय ने लाल चौक में घंटा घर के पास पत्रकारों से बात करते हुए कहा, श्रीनगर आकर ख़ुशी हो रही है। वाजपेयी सरकार में रेल मंत्री रहने के दौरान यहां आया था। उस समय ज्यादा घूम नहीं पाया था। इस बार मेरी लाल चौक आने की बहुत इच्छा थी। आज लाल चौक में घंटा घर को देख कर मन को प्रसन्नता मिली। लाल चौक में जो घंटा घर है, यह एक ऐतिहासिक स्थल है क्योंकि यहां से कई आंदोलनों की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां अमन, शांति, भाईचारा और बढ़ना चाहिए और श्रीनगर शहर समेत जम्मू कश्मीर और तरक्की करे। दत्तात्रेय के कहा कि यहां के युवा आगे बढें और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने इससे पहले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक प्राचीन शिव मंदिर में भी दर्शन किए। उन्होंने बताया कि वह खीर भवानी मंदिर में भी दर्शन के लिए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed