{"_id":"67b63ab72e500459d902e338","slug":"darshan-of-mother-from-ancient-cave-reasi-news-c-202-1-sjam1015-120604-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्राचीन गुफा से किए मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्राचीन गुफा से किए मां के दर्शन
Thu, 20 Feb 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु । संवाद
- फोटो : katra
मंगलवार रात 11 से 3, बुधवार सुबह 10 से 1 बजे तक खुली प्राचीन गुफा
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इन दिनों पवित्र प्राकृतिक गुफा से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मकर संक्रांति के बाद से ही श्रद्धालुओं को इस गुफा से दिव्य दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
मंगलवार रात 11 से 3 और बुधवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक प्राचीन गुफा के द्वार खुले रहे, जहां श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।
हर साल फरवरी महीने में वैष्णो देवी यात्रा में कमी देखी जाती है, लेकिन इस बार महाकुंभ के कारण भी श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है। इसी कारण श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा से दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के पंजीकरण कक्ष के अनुसार मंगलवार को 11,100 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। बुधवार दोपहर 3 बजे तक करीब 7,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके थे। शाम 6 बजे तक यह संख्या 9,400 तक पहुंच गई थी। वर्ष 2024 में अब तक करीब 2 लाख श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बादल छाने लगे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बावजूद इसके श्रद्धालु गर्म कपड़े पहनकर अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, अर्धकुंवारी से बैटरी कार और भवन से भैरो घाटी तक रोपवे सेवा लगातार जारी है।
गौरतलब है कि 14 जनवरी, मकर संक्रांति को श्राइन बोर्ड द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्राचीन गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। आमतौर पर यह अवसर कम ही श्रद्धालुओं को मिलता है, लेकिन इस बार यात्रा संख्या में कमी के कारण दिन-रात श्रद्धालु प्राचीन गुफा से मां के दर्शन कर पा रहे हैं।