{"_id":"68dee3ad6980260d5e0500d2","slug":"cyber-crime-jammu-news-c-10-jam1005-728459-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अश्लील सामग्री, ब्लैकमेलिंग और माॅर्फ्ड इमेज \nसे साइबर अपराधियों के निशाने पर महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अश्लील सामग्री, ब्लैकमेलिंग और माॅर्फ्ड इमेज से साइबर अपराधियों के निशाने पर महिलाएं
विज्ञापन
एनसीआरबी की रिपोर्ट- प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ 43 मामलों में 39 में अश्लील सामग्री भेजी गई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाएं तेजी से इसका निशाना बन रही हैं। ये साइबर हमले कई रूप में हो रहे हैं जिसमें माॅर्फ्ड इमेज (चेहरे से छेड़छाड़), अश्लील सामग्री प्रसारित करना और ब्लैकमेलिंग शामिल हैं। इनका इस्तेमाल कर महिलाओं की न सिर्फ निजी जानकारी बल्कि वित्तीय डेटा चुराया जा रहा है। केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर की महिलाएं ऐसे हमलों का सबसे ज्यादा निशाना बन रहीं हैं।
एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकाॅर्ड ब्यूरो) की वर्ष 2023 की रिपोर्ट के तहत 43 मामले पुलिस के संज्ञान में आए। इनमें 39 मामले यानी 90 फीसदी अश्लील सामग्री प्रसारित करने से जुड़े हैं। पंजाब में 37 मामले, हिमाचल में 27 और दिल्ली में 36 मामले हैं। ये आंकड़े बता रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ सालों में साइबर क्राइम के मामलों में वृद्धि हुई है। मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते चलन के बाद इस तरह के साइबर अपराध आम होते जा रहे हैं। साइबर अपराध के खतरों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हर थाने में साइबर सेल शुरू किए हैं। जम्मू और श्रीनगर में संभाग स्तर का साइबर पुलिस स्टेशन बनाया गया है। यहां प्रशिक्षित स्टाफ तैनात है। साइबर योद्धा जैसी पहल शुरू की गई है। पुलिस जागरूकता अभियान तो चला रही है लेकिन साइबर ठग हर दिन नए तरीके अपना रहे हैं।
-- -
सोशल मीडिया अकाउंट का सावधानी से करें इस्तेमाल
साइबर पुलिस स्टेशन जम्मू के प्रभारी एसपी कामेश्वर पुरी ने कहा कि महिलाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट को बहुत ही सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म को लॉक करना चाहिए। इसके लिए दिशा-निर्देश का पालन करना जरूरी है। हमारे संज्ञान में ऐसे मामले आने पर एफआईआर दर्ज की जाती है। अगर अश्लील कंटेंट सोशल मीडिया पर हैं तो उसे हटवाते हैं ताकि महिला की गोपनीयता बनी रहे। इस तरह के अपराध से बचने के लिए हमारा जागरूक होना सबसे जरूरी है। हर साल साइबर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है जिसमें विशेष तौर पर महिलाओं को सोशल मीडिया के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया जाता है।