फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cyber crime in akhnoor

Jammu News: जच्चा बच्चा योजना के चक्कर में छह हजार गंवा बैठी महिला

विज्ञापन
Cyber crime in akhnoor
ऑनलाइन ठगी की हुई शिकार, पैसे डालने के लिए भेजा लिंक
विज्ञापन

लिंक पर क्लिक करने के बाद पासवर्ड डालने से उड़ गए पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे में एक महिला शिशु को जन्म देने के बाद ठगी का शिकार हुई है। उसे सरकार की ओर से जच्चा बच्चा योजना के तहत मिलने वाली राशि के चक्कर में ऑनलाइन ठगों ने निशाना बना लिया। उसके परिजनों ने साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार अखनूर शहर की ही रहने वाली एक महिला ने कुछ दिन पहले उप जिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा योजना के तहत सरकारी अस्पताल में जन्म देने वाली महिला को आर्थिक सहायता के रूप में छह हजार रुपये बैंक अकाउंट में दिए जाते हैं। यह राशि महिला को भी मिलने वाली थी। मौके का फायदा उठाते हुए ठग ने ये रुपये महिला के खाते में डालने के लिए उसके फोन पर एक लिंक भेजा और ओटीपी प्रेषित करने के लिए कहा। महिला ने ठग के कहे मुताबिक लिंक पर क्लिक किया, जो गूगल पे पर जाकर खुला। महिला ने उसमें अपना पासवर्ड भर दिया और उसे छह हजार मिलने के बजाय छह हजार रुपये उसके खाते से ठग के खाते में चले गए। महिला ने ठगी की कहानी अपनी पति केवल शर्मा को दी। पति ने साइबर क्राइम के तहत लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed