{"_id":"5e1cc54a8ebc3e87a25b5fec","slug":"culture-samba-news-jmu20152275","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दबा दी सुंदर मुदरिए की आवाजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दबा दी सुंदर मुदरिए की आवाजें
विज्ञापन
अखनूर में लोहड़ी मांगने निकले बच्चे।
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा/अखनूर/ परगवाल/ विजयपुर। लोहड़ी पर्व को लेकर सोमवार को बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चे और बच्चियों की टोलियां लोहड़ी मांगने के लिए सुबह ही निकल पड़ीं। टोलियों ने सुंदर मुदरिए तेरा कौन बेचारा, दुल्ला भट्टी बाला, सानू दे लोहडी तेरी जीवे जोड़ी की आवाजें लगाकर लोहड़ी मांगी।
जिले में लोहड़ी का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देर शाम को लोगों ने घरों में लोहड़ी जलाई आर उसमें अर्घ्य देकर सुख शांति की कामना की। मोहल्ले के चौराहों पर व बाजारों में लोहड़ी दहन की गई। दिन भर दुकानों में मूंगफली व रेवड़ियों की बिक्री हुई।
उधर अखनूर के सीमावर्ती क्षेत्र में लोहड़ी पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने लोहड़ी जलाकर भगवान से सुख शांति मांगी। वहीं युवाओं ने घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। बच्चों ने बाजारों और घरों में लोहड़ी मांगी। कस्बे सहित अनेक गांवों के चौराहों पर लोहड़ी जलाई गई। मूंगफली और रेवड़ियां की बिक्री कम रही। दुकानदार छोटू ने बताया कि लोहड़ी पर्व पर लोगों की आवाजाही कम रही। पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को लोहड़ी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने लोहड़ी का सामान खुशी और उत्साह के साथ खरीदा। बच्चों की टोलियां सिर पर गुब्बारे बांध कर लोहड़ी मांगने सबसे आगे रहीं, जिनके घरों में बेटे का जन्म हुआ था या नई शादी हुई थी उस घर में बच्चों ने लोहड़ी मांगी और इस पर्व का आनंद उठाया।
विजयपुर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। लोहड़ी पर्व को लेकर खासकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चों ने लोगों के घरों और बाजारों में जाकर लोहड़ी मांगी। लोगों ने मूंगफली, फल, पैसे आदि दिया। इससे बच्चों की खुशी और बढ़ गई। कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन पर लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।