{"_id":"5e9ca6198ebc3e75f5658e54","slug":"culture-rspura-news-jmu208265085","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी चेयरमैन ने किसानों की खराब हो रही फूलों की खेती का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी चेयरमैन ने किसानों की खराब हो रही फूलों की खेती का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। बीडीसी चेयरमैन सुचेतगढ़ तरसेम सिंह ने रविवार को सीमावर्ती पंचायत कलोए का दौरा किया। उन्होंने कोरोना के कारण लॉकडाउन के चलते किसानों की खेतों में खराब हो रही फूलों की फसल का जायजा लिया। सरपंच सरदार ओंकार सिंह ने बीडीसी चैयरमैन को किसानों द्वारा लगाई गई फूलों की खेती के खराब होने के बारे में बताया। किसानों ने चेयरमैन को बताया कि लॉकडाउन के मद्देनजर धार्मिक स्थल व फूलों की मंडियां बंद हैं । इस कारण फूलों की फसल की मांग न के बराबर है। जिसका किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को अपनी तैयार फूलों को हर रोज तोड़कर नहरों में प्रवाहित करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा प्रभावित किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब किसानों को फूलों की खेती छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने बीडीसी चेयरमैन से आग्रह करते हुए कहा कि प्रभावित किसानों के बारे में फ्लोरीकल्चर विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जाए और उनकी खराब हो रही फूलों की फसल का उचित मुआवजा दिलाया जाए।
बीडीसी चेयरमैन ने कहा कि वह इस बारे में संबंधित विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को लिखित में अवगत कराएंगे और प्रभावित किसानों को उनकी खराब हो रही फूलों की फसल का उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पंच सुभाष चंद्र, ओम प्रकाश, पूर्व सरपंच स्वर्ण चौधरी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीडीसी चेयरमैन ने कहा कि वह इस बारे में संबंधित विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को लिखित में अवगत कराएंगे और प्रभावित किसानों को उनकी खराब हो रही फूलों की फसल का उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पंच सुभाष चंद्र, ओम प्रकाश, पूर्व सरपंच स्वर्ण चौधरी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन