{"_id":"5e1cc5428ebc3e87cf3e2b3f","slug":"culture-jammu-news-jmu201522484","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़ी सर्दी, लोग घरों में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़ी सर्दी, लोग घरों में हुए कैद
विज्ञापन
बारिश के बीच सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा/अखनूर/ परगवाल/ विजयपुर। मूसलाधार बारिश से सर्दी में काफी बढ़ोतरी हो गई। रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी पूरे दिन होती रही। इस बीच लोग घरों में ही कैद रहे। दूसरी तरफ बारिश के कारण नदी नाले उफनाने लगे और गलियां में बारिश का पानी भर गया। ऐसे में जरूरी काम से निकले लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ीं।
जिले में रविवार की रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को देर शाम तक जा रही। इस बीच बारिश ने बीच-बीच में रौद्र रूप ले लिया इस कारण सड़कें बारिश के पानी से लबालब भर गईं। सुबह लोगों को ड्यूटी पर जाने में भी कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ीं। बारिश के चलते वाहनों का संचालन भी कम रहा। ऐसे में लोगों की बस स्टाप, शेड, दुकान आदि जगहों पर भीड़ नजर आई। इस बीच जो भी यात्री वाहन आते गए उसमें भी लोगों की भारी भीड़ रही। जो जल्द से जल्द अपने गंतव्य पर पहुंचने की जल्दी में दिखाई दिए।
अखनूर में बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। ऐसे में हर प्रकार के वाहन चालकों को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ीं। लोगों को गलियों से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश होने और पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ गया। सोमवार को बढ़ी सर्दी और तेज बारिश व हवा के चलते लोगों की आवाजाही कम ही रही।
विज्ञापन
परगवाल में बारिश के कारण नालों में जलस्तर काफी बढ़ गया। इसके साथ ही सड़क पर फैला कचरा बारिश के पानी से बह कर नालियों में जमा हो गया, जिस कारण नाली के पानी का बहाव प्रभावित हुआ। नाली में फंसे कचरे के कारण नाली का पानी सड़क पर बहने लगा। ऐसे में पैदल चलने वालों को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विजयपुर में भी मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें हुईं। बारिश से किसानों की चिंता काफी बढ़ गई। खेतों में बारिश का पानी भर गया। दूसरी तरफ बारिश के कारण झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को भी दिक्कतें हुईं। मूसलाधार बारिश के साथ ही तेज हवा चलने से लोगों को सर्दी से परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने आग से बचने के लिए अलाव जलाने पड़े।
------
लोहड़ी पर किसानों के चेहरे मुर्झाए
रामगढ़। सीमावर्ती रामगढ़ क्षेत्र के किसानों को इस बार दोहरी मार लगी है, जिससे किसानों को लोहड़ी पर्व पर इंद्र देवता ने किसानों को नाराज कर दिया है। किसान नेता भगवान चौधरी, विजय चौधरी, पूर्व नायब सरपंच टिंकू चौधरी, पूर्व सरपंच मोहन सिंह भट्टी, ओम प्रकाश का कहना है कि हमारे क्षेत्र में किसानों को दोहरी मार लगी है। एक तो बारिश ने धान की फसल को बरबाद कर दिया और दूसरी गेहूं की फसल की कोई आस नहीं है। इस संबंध में किसानों ने तहसीलदार कमलप्रीत सिंह को पत्र दिया कि क्षेत्र के किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। ताकि समस्याओं से घिरे किसान अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। संवाद