फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

कोरोना के दो साल बाद दिवाली पर लौटी रौनक

विज्ञापन
cultural
बच्चों को आकर्षित करने के लिए सजाई हुई खिलौनों की दुकान
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे में दिवाली की रौनक कोरोना कॉल से पहले वाली दिवाली की दिखाई दे रही है। लगातार दो साल तक अपना प्रकोप जारी रखने वाले कोरोना ने हर त्योहार पर ग्रहण लगा दिया था। इससे लोगों की खुशियों पर सन्नाटा सा छा गया था। क्योंकि कोरोना काल में लोग त्योहार नहीं मना पाए। वह बड़े ही सामान्य तरीके से त्योहार मनाते रहे।
विज्ञापन

कोरोना के दो साल के बाद आई इस दिवाली पर लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी की है। बाजार में त्योहारों के सीजन पर बड़ी मात्रा में दुकानों पर भीड़ देखी गई। किसी वर्ग का भी दुकानदार इस दिवाली पर मायूस नहीं दिख रहा है। हर दिवाली की खुशियों का इजहार कर रहा है। चाहे वह कपड़े की दुकान हो या मिट्टी के दीपक बेचने वाले, फुटपाथ पर रेहड़ी फड़ी वाले हों, इस दिवाली लोगों ने किसी भी दुकानदार को निराश नहीं किया और हर वर्ग के दुकानदार से जमकर खरीदारी की है।
विज्ञापन

------
दिवाली से 1 दिन पहले लोगों ने पटाखे की खरीदारी भी बड़े पैमाने पर की। बच्चों ने खिलौने और बाजार में आए अलग-अलग किस्म के नए डिजाइन के खिलौनों की भी खरीदारी की। पूजा सामग्री का सामान भी लोगों ने एक दिन पहले ही खरीद कर घरों में रख लिया। लोग इस दिवाली को बड़े अरमान के साथ मनाएं और किसी भी किस्म की चूक न होने देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
टेडी बियर का चलन बढ़ा
दिवाली पर गिफ्ट देने का चलन बढ़ा है। इसमें चॉकलेट, जूस, बिस्किट समेत अनेक सामान देनेे का चलन तो है, साथ ही बच्चों, युवतियों में टेडी बियर के लेनदेन का चलन काफी बढ़ गया है। बाजार में शेर, बंदर, घोड़ा, मिकी माउस, डोरीमॉन जैसे टेडी बियर के लेनदेन का चलन अधिक हो रहा है। बाजार में इसकी दुकानें भव्य रूप से सजी हुई हैं। इसके साथ ही हाईवे किनारे में भी विशेष रूप से दुकानें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed