फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

वैष्णो देवी मंदिर में लगाया भंडारा

विज्ञापन
cultural
निक्की तवी में मां की शाखाऐ वहते जल प्रवाहित करते महिलाए - फोटो : RSPURA
घगवाल (सांबा)। राजपुरा की बस्ती दो में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में बुधवार को कंजक पूजन के साथ भंडारा लगाया गया। पहले हवन यज्ञ किया गया, जिसमें लोगों ने कोरोना की रोकथाम के लिए आहुतियां दीं। बाद में भंडारे लगाया गया। इसमें कोविड-19 का पालन करते हुए मास्क पहनने व सैनिटाइजर का पूरा प्रबंध किया गया। दो गज की दूरी का भी पालन किया गया। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण, भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान गीता भगत, मंडल प्रधान कुल भूषण जसरोटिया, सरपंच सुरेश शर्मा, सरपंच रीना चौधरी, पंच दर्शन लाल, थोडू राम आदि ने भी माथा टेका। संवाद
विज्ञापन

रामगढ़। राम नवमी पर भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु
कंजक पूजन के साथ खोला उपवास
रामगढ़ : क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में राम नवमी का पर्व बुधवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। घरों में भी माहौल भक्ति में रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके कंजक पूजन के साथ व्रत पूर्ण किया।
विज्ञापन

नवरात्र पर घरों में लगाई गई साख के सामने श्रद्धालुओं ने कंचन पूजन किया। व्रतधारियों ने कंजक पूजन के बाद घरों में बीजी माता का स्वरूप पवित्र साख को प्रवाहित कर उपवास खोला। रामनवमी पर हर तरफ महामाई के जयकारों की गूंज रही, जिले की सुप्रसिद्ध चीची देवी मंदिर, ऐतिहासिक धार्मिक स्थल जय बाबा सिद्ध गोरिया, राम मंदिर नंदपुर धार्मिक स्थलों श्रद्धालु पहुंचे और मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनवमी के उपलक्ष्य में किया सत्संग
घगवाल (सांबा)। राजपुरा के प्राचीन राम मंदिर में रामनवमी के उपलक्ष्य में सत्संग का आयोजन कर भजन कीर्तन किया गया और कोरोना महामारी से निजात पाने की कामना की गई। भगवान श्रीराम का जन्मदिन श्रद्धा से मनाया गया। मंदिर में सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन किया गया। मंदिर के पुजारी भारत इंदु शर्मा ने अमृतवाणी का गायन किया। इसके उपरांत भगवान श्रीराम के चरणों में प्रार्थना व आशीर्वाद की कामना की। सभी भक्तों ने नित-प्रतिदिन परमेश्वर के नाम का गुणगान करके अपने जन्म को सफल करने का संकल्प लिया। भजन गायकों ने माला फेरे राम, नाम जपे भिलनी, मैं भरोसे अपने राम के, राम पिया मेरी रंग दे चुनरिया जैसे भजनों पर भक्तजन प्रभु राम की मस्ती में डूब गए। इस दौरान सरपंच सुरेश बसौत्रा, बीडीसी अध्यक्ष राधे श्याम शर्मा, डीडीसी सदस्य आशा रानी, भाजपा नेत्री गीता भगत, नायब सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
लोगों ने उत्साह चिनाब में साख का विसर्जन किया
अखनूर। रामनवमी पर्व क्षेत्र में धूूमधाम और आस्था के बीच मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों और घरों में पूजा अर्चना की गई। लोगों ने चिनाब दरिया में साख विसर्जन की। बुधवार को क्षेत्र के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक करके आस्था प्रकट की। घरों में कंजक पूजन किया और प्रसाद वितरित किया। नवरात्र में घरों में लगाई साख को दरिया में विसर्जित किया। दुर्गा मंदिर, कामेश्वर मंदिर सहित अन्य में भी पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
कंजक पूजन करने के साथ भंडारे लगा लोगों को जलपान कराया
रामनवमी, कोरोना काल में मंदिरों में सामाजिक दूरी से कार्यक्रमों का आयोजन
आरएस पुरा। उपजिले में बुधवार को रामनवमी का पर्व मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां पहुंचे भक्तजनों ने भगवान राम की महिमा का गुणगान करने के साथ माथा टेका व आशीर्वाद प्राप्त किया।
कस्बे के गीता भवन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन स्वामी प्रकाशानंद की देखरेख में कार्यक्रम के दौरान मंदिर में हवन किया गया, जिसमें पहुंचे भक्तों ने मंत्रोउच्चारण के साथ आहुतियां डाल पूजा अर्चना की। स्वामी जी ने कहा कि रामनवमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। रामनवमी के ही दिन भगवान विष्णु ने सातवें अवतार के रूप में जन्म लिया। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक नवरात्रि मनाई जाती है। इस दौरान बहुत से लोग व्रत एवं उपवास भी रखते हैं। रामनवमी का पर्व देश और दुनिया में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। भगवान राम का प्राकट्य पुष्य नक्षत्र में दोपहर 12 बजे हुआ था। 21 अप्रैल बुधवार को उदय काल में पुष्य नक्षत्र रहेगा। रामजी के प्राकट्यकाल में दोपहर 12 बजे अश्लेखा नक्षत्र और मातंग योग विद्यमान रहेगा। रामनवमी के दिन अनेक स्थानों पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना के चलते सामूहिक तौर पर आयोजन नहीं किया और कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए राम नवमी मनाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में कंजक पूजन भी किया गया। लोगों ने घरों में कंजक पूजन करके के कन्याओं के माथे पर तिलक लगा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे लगा लोगों को जलपान करवाया
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिले में कई मंदिरों में बुधवार को रामनवमी पर्व पर भक्तों ने मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ कंजक पूजन किया। कस्बे के शीतला माता, दुर्गा मंदिर सहित सुचेतगढ़ के रघुनाथ आदि मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह पूजा के बाद दोपहर को भंडारों का आयोजन किया गया।
कुल्लियां के शिवधाम में स्वामी हरीशानंद की देखरेख में पूजा के बाद कंजक पूजन किया गया। इस दौरान डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत सहित क्षेत्र के कई भक्त मौजूद रहे। कस्बे के पुराने पिंड में पवन साहू व पप्पा चौधरी की अध्यक्षता में भंडारा लगाया गया। इस दौरान गौतम शर्मा, चुन्नी लाल, साधू राम, सुखवीर बाजवा, शुगन चौधरी आदि भी मौजूद थे। गांव गोंदला में सरपंच सरदार सरताज सिंह की अध्यक्षता में भंडारा लगाया गया। वहीं मीरां साहिब के इंदिरा नगर के दुर्गा माता मंदिर में भंडारा लगाया गया। कृष्णा नगर, मरालिया, खारिया, प्रेम नगर, दरसोपुर, कोटली शाह दौला, टांडा, रतिया आदि गांव में भी मंदिरों में पूजा करने साथ भंडारों का आयोजन किया गया। संवाद

मां की साख जल में प्रवाहित की
आरएस पुरा / मीरां साहिब। नवरात्र संपन्न होने पर बहते पानी में भक्तों ने मां की साख जल में प्रवाहित की। इन दिनों नहरों में पानी नहीं होने पर अधिकतर भक्तों ने निक्की तवी व विलोल में साख प्रवाहित की। साख लेकर पहुंची अकशिता, वीरंदा, कोमल, राधिका, भूमिका ने बताया कि अपने घरों में कंजक पूजन के बाद वह यहां पहुंची हैं। उन्होंने कोराना को दूर करने की कामना करने के साथ सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed