फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

स्वामी विवेकानद की जयंती पर हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
cultural
सांबा। जिला के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को स्वामी विवेकनंद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिला मुख्यालय सुपवाल में कार्यकर्ताओं की ओर से एक कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वामी जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान अमर सिंह, अंकुश महाजन, पवन बख्शी, इंद्रजीत, डीडीसी के सदस्य रमेश चंद्र, पंच स्वर्ण लाल, देसराज, विकास संबयाल, डीडीसी सदस्य सुभाष भगत, कश्मीर सिंह, जंगवीर सिंह आदि ने भी फूल अर्र्पित किए। घगवाल में भाजपा नेत्री गीता भगत ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी विवेकानंद को याद किया।
विज्ञापन

--------------
सरोर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विजयपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सरोर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने स्वामी विवेकानंद को याद किया। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश के विकास के लिए बहुत कुछ किया। यही कारण है कि आज लोग उनको बड़ी श्रद्धा से याद करते हैं। इस मौके पर जयराम शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

---------------
युवा देश निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करें
बिश्नाह। भाजपा आरएस पुरा के कोआपरेटिव कनवीनर राकेश पंत ने युगपुरुष स्वामी विवेकानंद को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पंत ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए युवाओं को आगे आकर देश निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत ने कहा के स्वामी विवेकानंद ने यह संदेश दिया था उठो चलो और तब तक न रुको जब तक आप अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते। इसलिए युवाओं को भी इस देश के निर्माण में अपनी भागीदारी निश्चित करनी चाहिए। दूसरों को जागरूक करना चाहिए को वह नशे और सामाजिक बुराइयों की तरफ न बढ़े। पंत ने युवाओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि वह पढ़ लिख कर खेलकूद में आगे बढ़कर सामाजिक जीवन में योगदान दें और स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलें। संवाद
--------------------
स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलें
बिश्नाह। पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा के कार्यालय में स्वामी विवेकानंद को जन्मदिवस पर याद किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर हमें चलना चाहिए। इस अवसर पर बीडीसी प्रधान सुरजीत कुमार, अररिया ब्लॉक के बीडीसी प्रधान कुलदीप कुमार, भाजपा मंडल अरनिया के प्रधान मौजूद रहे। संवाद
-------------------
डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के सरकारी डिग्री कॉलेज में रिबन क्लब, एनएसएस, और एनसीसी इकाई की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति का चैनल करण विषय पर निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कोविड -19 के सभी एसओपी दिशा निर्देशों का पालन करके बड़ी संख्या में छात्रों, कैडेटों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रो. पवन कुमार गुप्ता ने संकाय और प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की। संयोजक रेड रिबन क्लब डॉ. सीमा, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस डॉ. नरसिंग दास, एनसीसी अधिकारी डॉ. रजनी शर्मा और संजीव जमवाल, डॉ. राम सिंह, प्रो. सुखविंदर कौर, डॉ. आशा देवी और प्रो. सुमन भगत आदि ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
---------------------
पुलिस ने युवाओं को बैठक में बताए गुर
अखनूर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार क्षेत्र के युवाओं के साथ पुलिस स्टेशन में युवाओं की बैठक हुई। इस अवसर पर एसडीपीओ वरुण जंडियाल और थाना प्रभारी रवि सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

ड्रग मेनस, साइबर क्राइम से संबंधित विषयों पर व्यापक, अपराध के बारे में सामान्य जागरूकता और अन्य मुद्दों को रखा गया। इसके अलावा वाहक परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया। युवाओं को इस संबंध में सरकार की नीतियों के अलावा उनके अधिकारों, कर्तव्यों और युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न रास्तों के बारे में बताया गया। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए मोटर वाहन नियमों निर्देश का पालन करने की भी सलाह दी गई। प्रतिभागियों ने अनुरोध किया कि खेल कार्यक्रम का आयोजन पुलिस के सहयोग से किया जाना चाहिए ताकि युवा अपना समय ठीक से उपयोग कर सकें। एसएचओ रवि परिहार और एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने प्रतिभागियों को समाज में अपराध की जांच के लिए पुलिस के साथ किसी भी प्रासंगिक जानकारी को साझा करने और पुलिस जन संपर्क करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed