{"_id":"6361797d523f9e205908a941","slug":"cultural-rspura-news-jmu2713668151","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी पर्व
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर पूजा करते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गाय की पूजा के लिए मनाया जाने वाला गोपाष्टमी का त्योहार उपजिला में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न गो शालाओं व मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित कर गाय की पूजा अर्चना की गई और मन्नतें मांगी गई।
गोपाष्टमी को लेकर अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित गए गए। श्री राधा माधव ट्रस्ट की तरफ से गोपाष्टमी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गाय माता की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। ट्रस्ट चेयरमैन महंत राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्त्रस्म के दौरान बीडीसी चेयरमैन तरसेम लाल शर्मा, सरपंच सुरजीत चौधरी सहित काफी संख्या में सामाजिक लोग तथा महिलाएं उपस्थित रहे। जिन्होंने गाय माता की पूजा अर्चना की और उनका शृंगार करने के साथ-साथ उन्हें हरा चारा गुड़ चना भी खिलाया। महंत राजेश ने बताया कि पूरे देश में गोपाष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। गांव अगवान में स्थित गोशाला में भी गोपाष्टमी का कार्यक्रम आयोजित कर गाय माता की पूजा की गई। इस अवसर पर काफी संख्या में संत व स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने गोमाता की पूजा करने के साथ-साथ लोगों को बधाई दी।
------
गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया
विजयपुर। गोपाष्टमी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने बताया कि धर्म शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है। इस दिन गो माता की विशेष पूजा का विधान बताया गया है। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गाय माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से व्यक्ति को देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनके सभी दु:ख दूर हो जाते हैं। हिंदू समाज के खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग हर घरों में गाय पाली जाती है। संवाद