{"_id":"62fea0983b34a0095241732e","slug":"cultural-rspura-news-jmu266220634","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं समरीन का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं समरीन का भव्य स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। केरला में हाल में संपन्न जूनियर स्ट्रांग वूमेन ऑफ इंडिया नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीरां साहिब ब्लॉक के गांव बस्ती गोविंदपुरा सिंबल मोड़ निवासी समरीन कौर पुत्री गुरुचरण सिंह ने गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश और परिवार का नाम रोशन किया है।
घर पहुंचने पर समरीन का परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। सरपंच रमेश लाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। समरीन ने बताया कि इससे पहले भी दो बार राष्ट्रीय स्तर पर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। वह स्नातक की छात्रा हैं और पढ़ाई के साथ-साथ पावर लिफ्टिंग में आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में आगे बढ़ना बड़ी चुनौती है। राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भी मेडल जीत चुकी हैं। पिता गुरुचरण सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। माता सतिंदर कौर ने कहा कि परिवार हमेशा समरीन के साथ खड़ा है। आगे भी पूरा सहयोग देते रहेंगे। सरपंच रमेश लाल ने परिवार को मुबारकबाद दी।