फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आरएस पुरा में कई जगहों पर फहराए गए तिरंगे झंडे

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह तहसील में हुआ। जहां पर बीडीसी अध्यक्ष्ज्ञ तरसेम लाल शर्मा ने तिरंगा झंडा फहराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज भारत देश का डंका पूरे विश्व में में बज रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए हैं। इस मौके पर एसडीएम रामलाल शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इसके अलावा लायंस क्लब की तरफ से शहीद डीएसपी देवेंद्र शर्मा चौक में तिरंगा झंडा फहराया गया। क्लब के प्रधान दीप राज शर्मा, एसपी हेड क्वार्टर रमनीष गुप्ता मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। दूसरी तरफ पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह चिब, पूर्व राज्यसभा सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा ने तिरंगा झंडा फहराया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम ने अपने निवास पर झंडा फहराया। इस मौके पर नेता नीरज चौधरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस नेता अंकुश शर्मा की अध्यक्षता में भी तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता अमृत वाली मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता सरदार बाना सिंह मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने हनुमान चौक में तिरंगा फहराया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह, एसपी हेड क्वार्टर रमनीष गुप्ता उपस्थित रहे। समाज में बेहतर योगदान देने वालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा की अध्यक्षता में हुआ। भाजपा नेता बृजेश्वर सिंह राणा ने तिरंगा झंडा फहराया और सभी देशवासियों को मुबारकबाद दी। पंचायत कल्याणा के सरपंच युवराज सिंह ने पंचायत भवन में तिरंगा फहराया। गंड़ली के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत भवन एवं सरकारी स्कूलों में झंडा फहराया। समाजसेवी नरेंद्र शर्मा ने गांव कोटली शाहदौल्ला में तिरंगा फहराया। पंचायत बाजे चक के सरपंच अक्षय कुमार ने पंचायत भवन में झंडा रोहण किया। इसके अलावा विभिन्न पंचायतों में भी कार्यक्रम हुआ, जहां सरपंचों तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से तिरंगा फहराया। पंचायत सत्तोवाली की सरपंच बिना देवी ने पंचायत भवन में तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed