फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cultural evening today at Suchetgarh border

Jammu News: सुचेतगढ़ सीमा पर सांस्कृतिक संध्या आज

विज्ञापन
Cultural evening today at Suchetgarh border
फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर में अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहे जवानों से मिलेंगी
विज्ञापन

लद्दाख कॉलिंग अभियान से सैलानियों को बुलाने की कोशिश, शाॅर्ट फिल्म लांच की
प्रदेश में पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए तरह के उपाय किए जा रहे

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन की गाड़ी एक तरह से पटरी से उतरी हुई है। अब इसमें फिर से रफ्तार लाने की तमाम कोशिशेें हो रही हैं। पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर ही नहीं, लद्दाख में भी लाने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जम्मू में सुचेतगढ़ सीमा पर बुधवार को सांस्कृतिक संध्या आयोजित कराई जा रही है तो वहीं लद्दाख में शार्ट फिल्म बनाकर लद्दाख इज कॉलिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है।
भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी चलते सुचेतगढ़ में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी बंद कर दी गई थी। यहां पर्यटकों का पहुंचना बंद हो गया था। अब पर्यटन विभाग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कर रहा है। इसमें एंट्री मुफ्त रखी गई है। फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहे जवानों से मिलने के साथ ही पाकिस्तानी गोलाबारी के शिकार हुए परिवारों से भी मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन

पर्यटन उप निदेशक सविता चौहान ने बताया कि ये कार्यक्रम कराकर पर्यटन विभाग सैलानियों को बॉर्डर टूरिज्म सुरक्षित है का संदेश देना चाहता है।
उधर, लद्दाख में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लद्दाख इज कॉलिंग अभियान की शुरुआत हो गई है। इसके तहत ऑल लद्दाख होटल एंड गेस्ट हाउसेज एसोसिएशन की तरफ से डोलमा होम स्टे नाम की एक शार्ट फिल्म बनाई गई है। इसमें पर्यटकों से खाली होम स्टे और इसे चलाने वाली डोलमा के जज्बात को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed