फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF jawan dismissed from job, now Munir can take recourse to court

पाकिस्तान की लड़की से शादी करना पड़ा महंगा: सीआरपीएफ जवान मुनीर खान को किया गया बर्खास्त, गई नौकरी

Sun, 04 May 2025 04:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 04 May 2025 04:27 PM IST
सार

सीआरपीएफ जवान मुनीर खान को पाकिस्तानी पत्नी मीनल के वीजा उल्लंघन और शादी के विवाद के कारण नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया, और अब वह अपनी नौकरी बचाने के लिए कोर्ट का सहारा लेने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
CRPF jawan dismissed from job, now Munir can take recourse to court
मीनल और मुनिर की शादी की तस्वीरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम हमला सीआरपीएफ जवान मुनीर खान को भारी पड़ गया हैं। शादी के बाद से ही मुनीर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। शनिवार शाम को सीआरपीएफ जवान मुनीर खान को नौकरी से बरखास्त कर दिया गया है। यह जानकारी ऐएनआई के ट्वीट हैंडल पर जारी की गई।

विज्ञापन


मुनीर खान ने बताया कि शनिवार शाम को उनको भी अधिकारियों ने फोन कर इसकी जानकारी दी थी। पहले मीनल को बापिस पाकिस्तान भेजने की चिंता हो रही थी। अब एक और चिंता बढ़ गई। बताया जा रहा है कि अधिकारियों द्वारा यह फैसला देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए सीआरपीएफ जवान मुनीर खान को पाकिस्तानी महिला से शादी करके छुपाने और वीजा उल्लंघन के चलते लिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुनीर खान अब एक बार फिर से अपनी नौकरी बचाने के लिए सोमवार को कोर्ट का सहारा ले सकते है। इस से पहले मुनीर ने मीनल को पाकिस्तान जाने के निर्देश पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का सहारा लिया था। सीआरपीएफ की 41 बटालियन का जवान मुनीर खान इस समय भोपाल में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनीर की बर्खास्तगी से परिवार में मातम, दुखों का पहाड़ टूटा
मुनीर को नौकरी से बरखास्त करने के निर्देश के बाद पूरा परिवार शोक में है। मानो दुखों का पहाड़ उनपर टूट कर गिर गया हो। मीनल और मुनीर की शादी नौ साल पहले ही शगुन के तार पर कर दी गई थी। बीते दो साल से वीजा के लिए आवेदन कर रहे थे, लेकिन वीजा नहीं मिला। इसके बाद 24 मई 2024 को दोनों का ऑनलाइन निकाह करवा दिया गया था।

इसके बाद फिर वीजा के लिए आवेदन किया गया। तब जाकर 15 दिन का वीजा जारी हुआ था। 29 फरवरी को मीनल सुसराल आई थी। 14 मार्च को मीनल का बीजा समाप्त हो गया था। हालाकि कि मुनीर खान ने पत्नी मीनल के लिए लांग टर्म बीजा के लिए अवेदन किया हुआ था। इसके साथ ही इंटरव्यू भी हो गया था। अभी आगे की कारवाई होना बाकी थी। लेकिन अभी तक मीनल को भारत की नागरिकता नहीं मिली है। और बीजे का समय भी समाप्त हो था।

मीनल को पाकिस्तान भेजने के आदेश पर लगी रोक
इसलिए पाकिस्तान की मीनल खान को पति का घर छोड़कर मंगलवार अमृतसर स्थित बागा बॉर्डर भेज दिया गया था। मीनल खान पाकिस्तान के सियालकोट पंजाब में स्थित कोटली फकीर चंद गुंजन निवासी असगर खान की बेटी है। बुधवार दोपहर को एडवोकेट अंकुर शर्मा ने कोर्ट में मीनल को बापिस पाकिस्तान न भेजने के लिए एक प्रस्ताव रखा।

जिसके बाद कोर्ट ने मीनल को पाकिस्तान भेजने के निर्देश पर रोक लगा दी। इसके बाद कोर्ट का ऑर्डर दिखाकर मीनल को बागा बॉर्डर से पाकिस्तान जाने से रोक दिया गया।

एक तरफ राहत तो दूसरे तरफ संकट मीनल को रूकने की मंजूरी मिली पर मुनीर की नौकरी गई
मीनल के रोक का ऑर्डर की खबर मिलते हैं मीनल के ससुराल वालों के चेहरे पर खुशी से खिल उठे। वीरवार सुबह मीनल परिवार के साथ अमृतसर से जम्मू के हंडवाल गांव लौट आई। फिलहाल मीनल को कोर्ट के अगले आदेश तक राहत मिल चुकी है। लेकिन अब मुनीर को बर्खास्त करने के आदेश के बाद फिर से परिवार की खुशियों में ग्रहण लग गया है।

यह खबर भी पढ़ें: मीनल को लौटना पड़ा पाकिस्तान: अलविदा कहते हुए रो पड़े पति और सास; निकाह के दो महीने बाद टूटा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed