मीनल को लौटना पड़ा पाकिस्तान: अलविदा कहते हुए रो पड़े पति और सास; निकाह के दो महीने बाद टूटा साथ
वीजा अवधि खत्म होने के कारण पाकिस्तान की मीनल खान को अपने भारतीय पति और ससुराल से बिछड़कर वाघा बॉर्डर के जरिए वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा।
विस्तार
आखिरकार मीनल खान को पिया का घर छोड़कर अपने वतन लौटना ही पड़ा। मंगलवार सुबह 10 बजे घरोटा थाने से पुलिस की गाड़ी से मीनल को जम्मू में रह रही तीन अन्य पाकिस्तानी महिलाओं के साथ 11 बजे वाघा बॉर्डर भेजा गया। बहू को छोड़ने के लिए अपनी गाड़ी में पति मुनीर खान, सास जमशाद बीबी और मुनीर के बड़े भाई नदीम अहमद वाघा बॉर्डर के लिए रवाना हुए।
एक दूसरे से जुदा होने पर मीनल और मुनीर दोनों गले लगकर रोए, यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गईं। मीनल ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का उन्हें भी गहरा दुख है, लेकिन उसका क्या दोष है कि उसे पति से दूर किया जा रहा है। अभी तक उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी है कि उसे पाकिस्तान वापस भेजा जा रहा है।
उधर, मीनल की सास ने कहा कि मीनल और मुनीर की शादी नौ साल पहले ही शगुन के तार पर कर दी गई थी। बीते दो साल से वीजा के लिए आवेदन कर रहे थे, लेकिन वीजा नहीं मिला। इसके बाद 24 मई 2024 को दोनों का ऑनलाइन निकाह करवा दिया गया। इसके बाद फिर वीजा के लिए आवेदन किया गया।
तब जाकर 15 दिन का वीजा जारी हुआ था। थी। 29 फरवरी को मीनल सुसराल आई थी। 14 मार्च को मीनल का बीजा समाप्त हो गया था। हालाकि कि मुनीर खान ने पत्नी मीनल के लिए लांग टर्म बीजा के लिए अवेदन किया हुआ है। लेकिन अभी तक मीनल को भारत की नागरिकता नहीं मिली है। इसलिए मीनल को वापस पाकिस्तान भेजा गया।
यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: निकाह ऑनलाइन हुआ, जुदाई सरकारी फरमान से; पाकिस्तान की मीनल को छोड़ना ही होगा पिया का घर
मीनल खान पाकिस्तान के सियालकोट पंजाब में स्थित कोटली फकीर चंद गुंजन निवासी असगर खान की बेटी है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.