{"_id":"5c6c89fdbdec22123976284b","slug":"cross-loc-trade-stopped-sixty-trucks-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास एलओसी ट्रेड स्थगित, 60 ट्रक लौटाए, प्रतिदिन होता है 50 से 60 लाख का व्यवसाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास एलओसी ट्रेड स्थगित, 60 ट्रक लौटाए, प्रतिदिन होता है 50 से 60 लाख का व्यवसाय
Wed, 20 Feb 2019 04:28 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 20 Feb 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
india-pak border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले के बाद उपजे तनाव के कारण नियंत्रण रेखा पर होने वाला क्रास एलओसी ट्रेड स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते चक्कां दा बाग स्थित क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पर खड़े सामान से लदे करीब साठ ट्रकों को लौटा दिया। इनमें करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की सब्जियां, फल और अन्य सामान लदे हुए हैं।
विज्ञापन
यहां से प्रतिदिन 50 से 60 लाख का व्यापार होता है। जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने बताया कि हालात के मद्देनजर मंगलवार को क्रास एलओसी ट्रेड स्थगित रखा गया। आगे व्यापार सरकार के निर्णय पर निर्भर रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, चक्कां दा बाग क्रास एलओसी ट्रेर्ड्स एसोसिएशन के प्रधान पवन आनंद ने कहा कि जब भी कभी कुछ होता है तो उसका असर ट्रेड पर पड़ता है। इससे ट्रेर्ड्स को नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार में भी यही हुआ है। हम देश और देश वासियों के साथ हैं, जो फैसला देश हित में होगा हम वैसा ही करेंगे।
विज्ञापन