फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   young man's murder in jammu

किरचें घोंपकर युवक की ले ली जान

Tue, 08 Mar 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 08 Mar 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
 young man's murder in jammu

गांव लसवाड़ा में सोमवार की रात को दो सगे भाइयों ने एक अन्य युवक की हत्या कर दी। हत्या को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खून से लथपथ युवक को बिश्नाह के अस्पताल में पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


जहां कुछ पलों के बाद ही उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि युवकों में आपस में बहस के बाद एक गुट के युवकों ने दूसरे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव का रहने वाला विपिन कुमार (26) गांव में ही दुकान पर रिचार्ज कराने गया। जहां पहले से मौजूद गांव के ही दो सगे भाई काका और जैला के साथ किसी बात को लेकर युवक की बहस शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इतने में दोनों युवकों ने किरच निकालीं और विपिन के पेट में घोंप दीं। वह तब तब उसके पेट में किरचें मारते गए, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। 

युवक पर हमला होते ही शोर मच गया और आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। स्थानीय लोगों ने युवक के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


डीएसपी हरजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हमले के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed