फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Worker killed in jammu

मजदूरी में दखलंदाजी पर मार डाला

Wed, 20 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 20 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Worker killed in jammu
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
मात्र एक रोज की मजदूरी में दखलंदाजी के लिए किसी की हत्या कर देना, चौंकाने वाली बात है। चार अप्रैल को कनाल रोड के पास खून से लथपथ मिले व्यक्ति के अस्पताल में दम तोड़ते ही घटना ब्लाइंड मर्डर बन गया।
विज्ञापन


पंद्रह दिन के बाद इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोपी को दबोच लिया। उसने हत्या करने का ऐसा कारण बताया है, जो बहुत कुछ सोचने को मजबूर करता है। 
विज्ञापन


चार अप्रैल को पुलिस ने सुबह सबा सात बजे भगवती नगर में झाडि़यों के बीच खून से सने एक अर्धनग्न व्यक्ति को घायल अवस्था में बरामद किया। अस्पताल पहुंचाने के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन जम्मू के जनरल टिकट काउंटर पर बिहार के रहने वाले अर्जुन महतो को दबोच लिया। पुलिस को उस पर शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही बिहार के रहने वाले कैलाश यादव की हत्या की है। अर्जुन ने बताया कि वह कैलाश के साथ रहता था। लेकिन, कई बार वह उसकी मजदूरी वाली जगह खुद काम कर लेता। इस पर कई बार उसकी तीखी बहस हुई। चार अप्रैल को सुबह कैलाश शौच के लिए निकला। इसी दौरान वह छुपते हुए झाडि़यों के पीछे गया और उसके सिर पर पत्थर मार दिया।

कैलाश जोर से चिल्लाया और तड़पने लगा। वह वहां से भागना चाहता था, लेकिन देखा कि यदि वह बच गया तो उसका नाम बता देगा। इसलिए उसने फिर से कई वार उसके सिर पर किए। इसके बाद वहां से भाग गया। पंद्रह दिन तक पुंछ, झिड़ी में रहा।


अब वह अपने राज्य भागने की फिराक में था। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि घटना स्थल की तरफ अर्जुन गया था, जो गायब था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर नजर बनाए हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed