महिला का तलाक कराने के बहाने वकील करता रहा रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर महीनों दुष्कर्म करने का मामला शहर के बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस एफआईआर 87 में धारा 376 के तहत कार्रवाई कर रही है। एसएचओ विजय चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार शादीशुदा महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति के साथ उसका तलाक का मामला चल रहा है।
आरोपी ने उसे कहा कि वह उसके पति से तलाक करा देगा और उससे शादी कर लेगा। यह कह कर वह उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। अब जब उसे शादी करने के लिए कहा तो मना करने लगा।
महिला ने तंग आकर दर्ज कराया केस
महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी से दुष्कर्म किया। महिला ने तंग आकर अब उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी इश्ताक अहमद राजोरी के मंजाकोट का रहने वाला है।
एसएचओ ने बताया कि पीड़ित महिला ने कोर्ट में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कोर्ट की ओर से कार्रवाई करने को कहा गया। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद 493 में भी मामला दर्ज होगा।