फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   woman killed by snakebite

भाई के घर गई थी राखी बांधने मिली मौत

Mon, 11 Aug 2014 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 11 Aug 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
woman killed by snakebite

पहाड़ी क्षेत्र के गांव पुरानी कली (नड) में सांप के डंसने से युवती की मौत हो गई। वह ममेरे भाई को राखी बांधने के लिए गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाह गांव निवासी नीतू देवी शनिवार को नानी के घर गई थी। रविवार की सुबह नानी ने उसे स्टोर से चावल लाने के लिए कहा।

जैसे ही स्टोर में चावल लेने के लिए वह गई तो वहां पर पहले से बैठे कोबरा सांप ने उसकी टांग पर डंस दिया। वह बाहर की ओर दौड़ी।

मोहल्ले के लोगों ने सांप के डंसने वाले स्थान को बांध कर उसे जिला अस्पताल ले आए। सांबा पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे कुछ इंजेक्शन लगाए और उसकी टांग को खोल दिया।

इसके बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। हालांकि विजयपुर पार करते ही युवती ने दम तोड़ दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed