{"_id":"dfe81702b66a4b054c9cc95befc44cda","slug":"woman-arrested-in-fraud-case-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर ठगने वाली युवती गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर ठगने वाली युवती गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नौकरी देने का झांसा देकर ठगने वाली युवती को पंजाब पुलिस ने रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। दो अन्य आरोपी युवतियां फरार हैं। दोनों बिश्नाह क्षेत्र की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल आरोपी सुनीता देवी निवासी रामगढ़ ने फर्जी आर्डर दिखाकर रेलवे में नौकरी का झांसा देकर कई लोगों को ठगा है। बताया जाता है कि सुनीता का भाई जनक राज पंजाब के तरनतारन में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
इसी दौरान वह नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के संपर्क में आया। इसी दौरान उसने एक फर्जी आदेश की प्रति हासिल की, जिसमें रेलवे में नौकरी देने का जिक्र था। इसे उसने अपनी बहन सुनीता को दिया।
विज्ञापन
सुनीता ने दो अन्य युवतियों के साथ मिलकर इस फर्जी आदेश को दिखाकर कई लोगों को अपने जाल में फंसाया। सभी को रेलवे में नौकरी देने का झांसा दिया गया। तरनतारन पुलिस थाने में गिरोह के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
पुलिस को पता चला कि सुनीता रामगढ़ की रहने वाली है। तो पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ में लेकर सुनीता के ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सुनीता का साथ देने वालीं दो अन्य युवतियों को दबोचने के लिए पुलिस ने बिश्नाह में दबिश दी, लेकिन दोनों फरार हो गईं। सुनीता अपने भाई जनकराज और दो अन्य युवतियों के साथ मिलकर लोगों को ठगते थे।