{"_id":"1929c2d36c4a836a9dc2caccc7f0f0bc","slug":"unknown-vehicle-killed-a-biker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन से कुचले बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन से कुचले बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Mon, 12 Oct 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा थाना के अंतर्गत सिद्दड़ा नेशनल हाईवे पर रविवार को किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक मजीन निवासी अनिल कुमार (24) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक बीमा कंपनी में कार्यरत था।
विज्ञापन
रविवार को सिटी में किसी काम से आने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे पर एक हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल अवस्था में खून से लथपथ हालत में अनिल कुमार को जीएमसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया बताया। तभी मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई, तो परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। इससे पहले नगरोटा बाईपास पर कुछ दिन पहले एक टिप्पर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी।
जिसमें मोहम्मद रफीक और मोहम्मद आरिफ की मौत हो गई थी। पुलिस इसका भी पता नहीं लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि छानबीन शुरू कर दी गई है।
जल्द ही अज्ञात वाहन का पता लगा लिया जाएगा। रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब गुजरे चालकों से पूछताछ की जाएगी।