{"_id":"56fcbf474f1c1ba47af0096e","slug":"two-policemen-suspended-in-meeran-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी पड़ी आरोपी की रिहाई , दो पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगी पड़ी आरोपी की रिहाई , दो पुलिस कर्मी निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 01 Apr 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आरोपी को जमानत मिलने के बाद उसे बिना उच्च अधिकारियों को बताए रिहा करने पर पीर मिट्ठा के मुंशी और एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के लिए जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी सुनील गुप्ता ने इस लापरवाही को लेकर दोनों पर कार्रवाई की है। दरअसल, रिहा किए गए कैदी पर कुछ और थानों में मामले दर्ज हैं। इसकी जांच के लिए उसे पुलिस के नवगठित ज्वाइंट इनफारमेशन सेंटर (जेआईसी) में पेश करना था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले पीर मिट्ठा पुलिस ने मीरां साहिब इलाके के रहने वाले बब्बलको चोरी के आरोप में पकड़ा था। पुलिस ने उसकी बोलेरो कार और बाइक भी जब्त की है। शहर के कई अन्य थानों में भी उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
उसको जमानत मिलने के बाद वह बुधवार को छूट गया। मुंशी इकबाल ने इसकी जानकारी न तो एसएचओ को दी और न ही किसी अन्य अधिकारी को। जमानत के दस्तावेज देखने के बाद उसे रिहा कर दिया। बाद में पता चला कि उसे जेआईसी में पेश करना था।
बताते चलें कि पुलिस की ओर से कुछ दिन पहले ही एक संयुक्त जानकारी केंद्र स्थापित किया गया है। यह उन अपराधियों के लिए है, जो बार-बार अपराध करते हैं। ऐसे भी कोई आरोपी जमानत पर छूटे तो पहले इस सेंटर में लाया जाता है, ताकि देखा जा सके कि वह किसी और जुर्म में शामिल तो नहीं।
बब्बल को भी इस सेंटर में शामिल किया जाना था। एसएसपी सुनील गुप्ता ने अपना पद संभालने के बाद यह एक नया प्रयास किया था। इसमें लापरवाही होने पर वह खासे नाराज थे। इसलिए उन्होंने यह सख्त कार्रवाई की। वहीं पुलिस आरोपी को फिर से पकड़ने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस ने उससे संपर्क करने की कोशिश और उसे पकड़ने के लिए छापा भी मारा, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।